पूर्णिया, अक्षय कुमार सिंह : मल्लडीहा गांव के फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर पाकर यहां पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा हो गई है। हरओर सिर्फ यही चर्चा है कि आखिर उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।
मौके पर पूर्व विधायक शंकर सिंह, लोजपा के पूर्व प्रत्याषी सह नेता चंदन सिंह, जिप अध्यक्ष क्रांति देवी, हम पार्टी की महिला जिलाध्यक्षा सुनीता देवी, राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किरण सिंह निशाद, प्रमुख रेखा देवी, शिक्षाविद जागेश्वर प्रसाद सिंह, भाजपा के अरविंद साह, महेश्वर साह, राजद के पप्पू कुमार मंडल, कांग्रेस के सुधीर सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन पासवान, जदयू के कैलाश भारती, सखीचंद मंडल, भाजपा के मनोज सिंह, भवानीपुर प्रभारी प्रशांत सिंह, अजीत सिंह उर्फ राजू सिंह, मुखिया शान्ति देवी, सुलोचना देवी, मनोज जायसवाल, युवराज मंडल, सुनीता देवी, बीबी फावता बेगम, गौरी शर्मा सहित क्षेत्र के सभी लोगों ने उनकी मौत पर श्रद्धांजलि देते हुए तथा संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह इस क्षेत्र के लिए सबसे बडी क्षति है। क्षेत्र ने एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र का गौरव भी खोया है, भगवान उनकी आत्मा की शान्ति दें।