पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड के धूसर टीकापट्टी पंचायत की मुखिया शांति देवी इस भीषण ठंड में गरीब बेसहारों के बीच कंबल वितरण कर उनकी दुआ ले रही हैं। यह बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण ठंड पड रही है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर गरीब, बेसहारों की हालत ठंड काफी दयनीय हो चली है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुखिया शांति देवी ने बेसहारों के बीच कंबल का वितरण किया।
माके पर कंबल पा रहीं बेसहारा महिलाओं ने मुखिया को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी दुआ उनके साथ है। भगवान उसे हरपल लोगों की सहायता के लिए क्षमता देते रहें। इस अवसरपर सामाजिक कार्यकर्ता कालेश्वर मंडल सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित थे।