पटना, मनीष प्रसाद: बिहार में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारे में खेल होने की खबर पर अब विराम लग गया है। विपक्ष का 12 फरवरी को बड़ा खेल होगा का दावा फेल हो गया। प्रदेश की एनडीए सरकार ने विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया है। सदन में हुई वोटिंग में नीतीश कुमार के पक्ष में 129 मत पड़े। वहीं वोटिंग से पहले अपने भाषण में सीएम नीतीश कुमार ने राजद और इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे और साथ ही कई राज खोले। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम किसी के खिलाफ नहीं हैं। सबको साथ लेकर चलेंगे। हम राजद के लोगों को इज्जत दे रहे थे,लेकिन हमें पता चला कि ये लोग कमा रहे हैं। तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सब विभाग एक ही जगह रखे हुए थे। पता चला कि हमारे विधायकों को तोड़ने के लिए मोटा पैसा दिया जा रहा था। सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि हमने इनको दो बार मौका दिया।इनके मां-बाप को बिहार में 15 साल मौका मिला, लेकिन क्या किया। मेरी आइडिया को ही सबने अपनाया।
भाजपा हो या आरजेडी, सब लोगों ने स्वीकार किया। सात निश्चय किसका आइडिया था। वह मेरा आइडिया था। जब यह लोग साथ थे तो हमने देखा कि लोग बढ़िया से काम नहीं कर रहे थे। इसके बाद हम अलग हो गए। इतने बड़े पैमाने पर जो नियुक्ति हुई वो आपने किया है? भला बताइए। शिक्षा विभाग के मंत्री कौन थे। तब विजय चौधरी शिक्षा मंत्री थे। कांग्रेस को भी एक बार शिक्षा विभाग दिए थे लेकिन गड़बड़ नहीं किया था। राजद को शिक्षा विभाग दिए तो लोग गड़बड़ करने लगे। हर बार-बार रोकते थे इसलिए इस तरह की बात मत करिए। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमको सब पता चल गया है। हम सबकी जांच कराएँगे,आखिर इतना पैसा कहां से आया। हम सब पता लगाएंगे।
Tiny URL for this post: