पूर्णिया: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी का जन्मोत्सव रामनवमी के शुभ अवसर पर पूर्णिया जिले में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के द्वारा विशाल भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।जिसमे युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था। हजारों-हजार की संख्या में विश्व हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का जोश पूरे शबाब पर था। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राम भक्तों का जोश देखते बन रहा था।

साथ ही गोस्वामी जी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन सफल हुआ। जिसके लिए सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। विश्व हिंदू युवा वाहिनी की शोभा यात्रा को सफल बनाने में विश्व हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष गोस्वामी का विशेष योगदान रहा।

