पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: विश्व पर्यावरण दिवस पर क्षेत्र में पर्यावरण बचाने की दिशा में लोगों ने क्षेत्र में पेड लगाया तथा पयावरण बचाने को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया। इसी के तहत मेंहदी गांव के पर्यावरण प्रेमी के नाम से चर्चित अक्षय कुमार ने अपने यहां अंजीर का पेड लगाते हुए कहा कि अगर सभी लोग सिर्फ अपने-अपने घरों में एक-एक पौधे लगाना शुरू कर दें तो पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है। जरूरी नहीं कि बडे-बडे पेड लगा दिया जाए, जैसे भी पेड हैं, उसे अपने घर-आंगन में भी लगाकर हरा-भरा रख सकते हैं। ठीक इसी तरह भाजपा रूपौली मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल बेला प्रसादी गांव स्थित मस्जिद परिसर में पेड लगाते हुए कहा कि बिना पेड लगाए, पर्यावरण को संतुलित नहीं किया जा सकता।
इस अवसर पर मुखिया अमीन रविदास, मुखिया शांति देवी, मुखिया सुलोचना देवी, पवित्री देवी, आरती देवी, प्रीति कुमारी, शाला भारती, फाखता बेगम, जानकी देवी सहित सभी मुखिया, जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पेड लगाकर पर्यावरण बचाने का प्रयास किया। सभी ने अपील की कि वे पेड लगाने की दिशा में हमेशा पहल करें तथा अनावश्यक रूप से पेड कटाई को भी रोकने का प्रयास करें, ताकि पर्यावरण बचा रहे।
Tiny URL for this post: