- हरवर्ष मनाई जानेवाली दीपावली से भी बढकर दिखाई पडी लोगों के दिलों में खुशियां
- हरओर कलश यात्रा, भगवाध्वज से पूरा क्षेत्र भगवामय हो गया
- दीपावली का ऐसा माहौल कि कुम्हारों के यहां से पूर्ण रूप से दीप सप्लाई नहीं हो पाई
पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर में शुभलग्न में प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही पूरे क्षेत्र में खुशियां एवं भक्तिभाव का माहौल कायम हो गया है। भगवान श्रीराम 14 सौ साल बाद भगवान जब अपने घर अयोध्या लौटे थे, तब से आजतक लोग उनके आगमन की खुशी में आजतक लोग दीपावली महापर्व मना रहे हैं। आज एकबार फिर से 500 साल वनवास के बाद भगवान श्रीराम घर लौटे हैं, इससे लोगों में इतनी खुशियां फैली है कि पूरा क्षेत्र भगवामय हो गया। भक्ति का माहौल ऐसा कि भगवा झंडे कम पड गए, कुम्हारों के यहां दीपक कम पड गए। हरओर खुशियां-ही-खुशियां फैली हुई है।
!['घर-घर हमारे राम पधारे, धन्य हो गए भाग्य हमारे' के उद्घोष से भक्तिमय हुआ प्रखंड क्षेत्र Our Ram came to every house, our destiny became blessed and the block area became devotional due to the announcement of Bhagya.](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-22-at-10.21.01-AM-1024x768.jpeg)
झंडे कम पडे तो महिलाएं भगवा रंग के कपडा खरीदकर अपने हाथों से भगवा झंडा तैयार किये, दीपक कम पडे, तो श्रद्धालुओं ने अपने घर में मिटी को आकार देकर दीपक बनाए तथा पूरे क्षेत्र को भगवामय करते हुए, दीपों से हर घर जगमगा उठा। दिनभर कहीं रामधुनि, तो कहीं कलश यात्रा, तो कहीं हरिकीर्त्तन, हर जगह एकदिन पहले से ही रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा तथा आगमन को लेकर यज्ञ होते रहे। इस अवसर पर बांकी, कोशकीपुर, हरनाहा, मोहनपुर, टीकापट्टी, रूपौली, बहदूरा आदि हर जगहों, गांवों के मंदिरों में भक्ति का माहौल कायम है। शाम को मंदिरों में संध्या आरती का मनोरम दृश्य देख साक्षात लगा कि देवी-देवता भगवान श्रीराम का स्वागत करने पहूंच गए हैं। साथ ही ऐसा लगा रहा था कि श्रद्धालु इस मनोरम दृश्य को लोग अपने दिल के आइने में उतार लेना चाह रहे हों।
Tiny URL for this post: