सहरसा, अजय कुमार: जिले के बनगांव नगर पंचायत के पुवारी टोल स्थित रामपुर बंगला निवासी सह नगर निगम की निवर्तमान पार्षद सिद्धी प्रिया की 87 वर्षिया सासु मां सविता देवी का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। सविता देवी अत्यंत धर्मपरायण, समाजसेवी व मृदुभाषी महिला थी। वह अपने पीछे पुत्र सुभाष चंद्र खां, प्रभाष चंद्र खां, प्रकाश चंद्र मनोज व दो पुत्रियों सहित नाती-पोतों से भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।
सविता देवी के निधन पर नगर निगम की मेयर बैन प्रिया, विधायक डॉ आलोक रंजन, बनगांव नगर पंचायत की अध्यक्षा दीपिका, उपाध्यक्ष रूपेश कुमार,जवाहर मिश्र, निशांत शेखर,पूर्व मुखिया शंकर नारायण झा, मदन कुमार झा,गजेंद्र खां, लक्ष्मण खां,प्रो अरूण खां,रामचंद्र खां, सुमन समाज सहित अन्य ने गहरी संवेदना व्यक्त कर ईश्वर से मृतात्मा की शांति एवं परिजनों को धैर्य प्रदान करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
Tiny URL for this post: