पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: पूरे प्रखंड में पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 105वां संस्करण बडे ही गौर से सुना। इसके लिए यहां के भाजपाईयों ने जगह-जगह लोगों द्वारा मन की बात सुनने के लिए संचार के साधनों की व्यवस्था कर रखी थी। इसी के तहत मतेली खेमचंद पंचायत स्थित षक्तिकेंद्र में मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में लोगों ने मन की बात सुनी। मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हमेशा ही मन की बात प्रेरणादायी एवं ओजस्वीपूर्ण होती है। मन की बात में प्रधानमंत्री ने चंद्रयान 3 की सफलता एवं जी 20 समिट की मेजबानी पर प्रकाश डाला।
इसके अलावा पर्यटन दिवस, भारत के पर्यटन उद्योग और सांस्कृतिक अन्वेशण के महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने शिक्षा एवं वन्य जीवन संरक्षण पर अनेक कहानियां साझा की। उन्होंने वोकल फॉर लोकल को बढावा देते हुए त्योहारी सीजन के दौरान स्थानीय उत्पादों को खरीदने के लिए प्रोत्साहित की। इस अवसर पर सुधीर मंडल, मनोज कुमार, हरिकांत मंडल, विनोद कुमार, निरंजन मंडल, राजीव कुमार, अरविंद मंडल, दीपक मंडल, विंदेश्वरी पासवान, अनिल पासवान, छोटू मिस्त्री, आशीष कुमार, कस्तूरी राम सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
Tiny URL for this post: