पूर्णिया: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार कांग्रेस के विशेष पर्यवेक्षक भूपेश बघेल आज पूर्णिया पहुंचे। जहां उन्होंने सभी विधायकों के साथ बैठक की। जिसमें 18 विधायक मौजूद रहे जबकि एक विधायक निजी स्वास्थ्य कारणों से उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन छोड़ कर गए हैं तो उन्हें बहाना चाहिए और सबसे आसान बहाना कांग्रेस पर आरोप लगाना है।
जबकि सच्चाई है कि कांग्रेस ने उन्हें कई बार ऑफर भी किया, लेकिन वह पिछले दो महीने से भाजपा के खिलाफ बोलना बंद कर दिया था। बघेल ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो किया है उसके लिए बिहार की जनता माफ नहीं करेगी।