- पौधारोपण अभियान से थार में छायेगी हरियाली:- कुलदीप
- वार्ड संख्या 01 लीलरिया धोरा व कुशल वाटिका में हुआ पौधारोपण, अलग-अलग किस्म के लगांए पौधे
- विधायक मेवाराम जैन के 71वें जन्मदिन पर कुशल वाटिका में आज लगेंगें 171 पौधे
राजस्थान: एक घर एक पौधा अभियान के तहत् टीम द्वारा अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में नियमित रूप से पौधारोपण एवं संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। जिस कड़ी में मंगलवार को वार्ड संख्या 01 लीलरिया धोरा में वार्ड पार्षद मनोज पारख एवं कुशल वाटिका में कांग्रेस जिला प्रवक्ता दिनेश कुलदीप धोरीमन्ना, एईएन नरेश बैरवा, जेईएन जगमाल सिंह नरूका एवं पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में पौधारेापण किया गया। टीम के सदस्य हरीश बोथरा ने बताया कि मंगलवार को शहर में वार्ड संख्या 01 एवं कुशल वाटिका में अलग-अलग किस्म के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकतम पौधारोपण का संदेश दिया गया। वहीं बधवार को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के 71वें जन्मदिन पर कुशल वाटिका एवं सांसियों का तला में 171 पौधे लगाएं जायेंगें तथा पौधारोपण व संरक्षण के साथ-साथ प्लास्टिक मुक्त जीवन की शपथ दिलाई जायेगी। एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने पौधारोपण करते हुए कहा कि जिस परिसर में अधिक पौधे लगे होते है, वहां का माहौल बहुत ही सुन्दर व सकारात्मक होता है। पौधों से परिवेश व जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं दिनों-दिन बदल रहे मौसम व जलवायु परिवर्तन के लिए पौधारोपण सबसे कारगर ईलाज है। जलवायु परिवर्तन वैश्विक समस्या बनती जा रहा है । ऐसे में हमें अधिकतम पौधारोपण करने की जरूरत है।
दिनेश कुलदीप ने कहा कि बदलते हुए परिवेश में पौधारोपण बहुत जरूरी हो गया है। हमें आगे आते हुए अपने आसपास अधिकतम पौधारोपण करने की जरूरत है। कुलदीप ने एक घर एक पौधा अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि घर-घर पौधारोपण से आने वाल दिनों में थार नगरी बाड़मेर सही मायनों में ग्रीन सिटी बन सकेगी। पौधारोपण के दौरान वार्ड पार्षद मनोज पारख, कांग्रेस जिला प्रवक्ता दिनेश कुलदीप, एईएन नरेश बैरवा, जेईएन जगमाल सिंह, कांग्रेस सेवादल प्रदेश संयुक्त सचिव अशोक बोला, संयोजक मुकेश बोहरा अमन, रतनलाल पारख, गौतम बोथरा, हरीश बोथरा, प्रकाश विश्नोई, जालमसिंह, कैलाश पारख सहित पर्यावरण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![पौधारोपण से परिवेश में आती है सकारात्मक ऊर्जा: बोहरा Plantation brings positive energy in the environment:- Bohra](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230606-WA0011.jpg)
Tiny URL for this post: