सहरसा, अजय कुमार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रेडियो पर प्रसारित मन की बात का 100वां एपिसोड का मुख्य आयोजन भारतीय जनता पार्टी सहरसा द्वारा सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के सिमरी बख्तियारपुर नगर मंडल बूथ संख्या- 216 पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश महामंत्री सह मन की बात का बिहार प्रदेश प्रभारी सुशील चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव ,पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी, माधव जी, जिला उपाध्यक्ष सह विधान सभा प्रभारी शिव भूषण सिंह, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह सिदधु जिला मिडिया प्रभारी सुमित सिन्हा, आई टी सेल अंकित सिंह, चिकित्सा मंच जिला संयोजक डॉ सिलेनदर कुमार आदि भाग लिए। मन की बात के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष रितेश रंजन, विधानसभा संयोजक भाई भीएस,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह,नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत, मुकेश यादव द्वारा सक्रिय होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भुमिका निभाई। मुख्य अतिथि सुशील चौधरी ने कहा कि बिहार में 27000 बुथों पर मन की बात का आयोजन किया गया है। सभी विधानसभा में 100 बूथों पर बड़ा आयोजन किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि सहरसा जिला के चारो विधानसभा में 400 बूथों पर मन की बात का आयोजन किया गया। 100 वे एपिसोड मन की बात कार्यक्रम नगर परिषद क्षेत्र के हटिया गाछी स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरविंद भगत एवं मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सह मन की बात के कार्यक्रम संयोजक रितेश रंजन ने किया।रितेश रंजन ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को पाग और चादर पहना कर सम्मानित किया।मौके पर मौजूद वक्ताओ ने सभा को संबोधित किया।
यह कार्यक्रम टीवी चैनलों, निजी रेडियो स्टेशनों और सामुदायिक रेडियो सहित एक हजार से अधिक प्लेटफॉर्म पर ब्रॉडकास्ट किया गया। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क स्थित हेडक्वार्टर पर भी एपिसोड सुना गया।प्रधानमंत्री ने कहा 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी से शुरू हुआ यह त्योहार हम हर महीने मनाते हैं। मन की बात कार्यक्रम नहीं, यह मेरे लिए आस्था,पूजा और व्रत है। जैसे लोग ईश्वर की पूजा करने जाते हैं तो प्रसाद की थाल लाते हैं। मन की बात ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल जैसे है।आज मन की बात का 100वां एपिसोड है। मुझे आप सबकी हजारों चिट्ठियां और संदेश मिले। कोशिश की है कि ज्यादा से ज्यादा चीजों को पढ़ पाऊं देख पाऊं। संदेशों को समझने की कोशिश करूं। कई बार पत्र पढ़ते वक्त भावुक हो गया, भावनाओं में बह गया और संभाला। 100वें एपिसोड पर सच्चे दिल से कहता हूं कि बधाई आपने दी, पात्र आप सभी श्रोता हैं।इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह,जिला उपाध्यक्ष सह मन की बात कार्यक्रम संयोजक रितेश रंजन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह,कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल, शिवभूषण सिंह,रौशन राज बादशाह,राकेश सिंह, राजशेखर कुशवाहा, शंकर यादव, अरविंद कुमार भगत, विजय कुमार उर्फ भाई भीएस, मंगल शर्मा, रमेश भगत, शेखर भगत, गणेश मिस्त्री,सुधीर भगत, सुभाष चंद्रा सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।
![सहरसा जिला के चारो विधानसभा में 400 बूथों पर आयोजित हुआ पीएम की मन की बात PM's Mann Ki Baat was organized at 400 booths in all four Vidhansabha of Saharsa district](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230430-WA0011-1024x551.jpg)
Tiny URL for this post: