- शिक्षक को नवगछिया पुलिस जिला के तेतरी गांव से किया गया गिरफ्तार
- प्रखंड के मैना भगवानपुर विद्यालय में फर्जी टीईटी प्रमाण-पत्र पर नौकरी कर रहे थे
पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: थाना पुलिस ने प्रखंड के मैना भगवानपुर प्राथमिक विद्यालय में फर्जी रूप से कार्यरत शिक्षक अभिनव कुमार को उसके घर नवगछिया पुलिस जिला के तेतरी गांव से गिरफ्तार कर लिया है तथा उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह बता दें कि हाईकॉर्ट के आदेश के बाद फर्जी शिक्षकों के खिलाफ लगातार अभियान के तहत उनके प्रमाण-पत्रों की जांच चल रही है। इसी के तहत जांच टीम ने प्रखंड के मैना भगवानपुर में कार्यरत शिक्षक अभिनव कुमार के भी अंक-पत्र की जांच हुई थी, जिसमें जो प्रमाण-पत्र शिक्षक अभिनव कुमार द्वारा जमा किया गया था, उसकी जांच में वे प्रमाण-पत्र अभिषेक कुमार पिता ब्रजबिहारी साह के नाम दर्ज है। इसी के आधार पर जांचकर्त्ता ने रूपौली थाना में शिक्षक के खिलाफ कांड संख्या 381/16.12.2022 के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस उनकी गिरफतारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। शनिवार की रात पुलिस को सफलता मिली तथा उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
- फर्जी प्रमाण-पत्र कहां से आए, इसकी भी जांच होनी चाहिए: संजय
रूपौली- प्रखंड में फर्जी शिक्षकों की बडी संख्या में नियुक्ति हुई, आखिर यह कैसे संभव हो पाया, इसकी भी जांच होनी चाहिए। उक्त मांगे सरकार से प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि आखिर इतनी बडी संख्या में बेरोजगारों को कहां, कैसे एवं किसने फर्जी प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए। फर्जी शिक्षक तो फंदे में फंस रहे हैं, परंतु आज भी वैसे माफिया गिरोह कानुन की नजर से बचते रहे हैं, जिन्होंने बेगुनाहों को गुनहगार बनने पर मजबूर किया। साथ ही सरकार नियोजित शिक्षकों की भी जांच कराए, वहां भी गलत प्रमाण-पत्र पर शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
Tiny URL for this post: