पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड के चर्चित एवं लोकप्रिय शिक्षक सह मछुआरा कमिटी के सदस्य श्यामसुंदर मंडल का निधन मंगलवार को हो गया है। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा हो गई है। मौके पर पूर्व विधायक शंकर सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष सह जिप सदस्य सुनीता देवी, पैक्स अध्यक्ष कैलाश भारती, मुखिया अमीन रविदास, सरपंच प्रवीण रविदास, मुखिया चंचल देवी, पूर्व मुखिया सुनीता देवी, मयंक कुमार, संजय समदर्शी, सखीचंद मंडल, अनिल मंडल सहित सभी लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि समाज से एक अच्छे व्यक्ति सभी को छोड चले गए हैं, जिनकी भरपाई कभी भी नहीं की जा सकती है। सभी ने उनके तैलचित्र पर फूलमाला चढाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पीडित परिवार को संतावना दी। वे अपने पीछे पुत्र सोनु कुमार तथा पुत्रियों का भरापूरा परिवार छोड गए हैं।