सहरसा, अजय कुमार: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारी की समीक्षा उनके कार्यालय वेश्म में की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा राज्य स्तर पर आगामी 03 जून को मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा की जानी है। इसके मदेनजर सभी संबंधित विभाग अपनी तैयारी सुनिश्चित करे लें। इनमें मुख्य रूप से बाढ़ राहत एवं अन्य सामग्रियों का दर निर्धारण। पाॅलिथीन शीट् की उपलब्घता, बाढ़ के दौरान नावों की व्यवस्था एवं उपलब्धता, बाढ़ राहत शिविर, लसामुदायिक रसोई के संचालन हेतु पूर्व तैयारी, एस.डी.आर.एफ./एन.डी.आर.एफ. की प्रतिनियुक्ति, क्पेजतपबज मउमतहमदबल तमेचवदेम बनउ जतंपदपदह बमदजतम के निर्माण कार्य के संबंध में बताया गया कि निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि बाढ़ आश्रय स्थल का भौतिक निरीक्षण कर लें। आनुग्रहिक अनुदान (जी.आर.) के भुगतान हेतु परिवारों की सूची का आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर अद्यतीकरण, संभावित बाढ़ सुखाड़ हेतु की जा रही पूर्व तैयारी की समीक्षा, जिला में अग्निकांड के घटनाओं के आलोक में पीड़ित परिवारों को सहायता अनुदान के भुगतान की करना सुनिश्चित करेंगे।, संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के आलोक में कुषि विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की गई। पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पशु दवाइयों एवं पशु चारा की कोई कमी नहीं होगी। तटबंधों की सुरक्षा हेतु आवश्यक कारवाई करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर निगम के सहरसा के द्वारा बताया गया कि शहरी क्षेत्र में जल-जमाव की समस्या से निपटने के लिए सभी वार्डों के नालों की उड़ाही का कार्य कराया जा रहा है।
इसके अलावे जल-जमाव की समस्या से निपटने के लिए 23 पंपसेट एवं दो सेक्शन मशीन की व्यवस्था की गयी है। लू को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में अठारह जगहों पर पेयजल की व्यवस्था की गयी है। संभावित बाढ़/जल-जमाव की समस्या के लिए 5 सदस्सीय फनपबा त्मेचवदेम ज्मंउ का गठन किया गया है एवं आम नगर वासियों के सुविधा हेतु हेल्प लाईन नं॰ की व्यवस्था की गयी है। जो निम्नलिखित हैः- श्री वरूण रंजन मो॰नं॰-7654716181, श्री संतोष कुमार मो॰नं॰-8002603219, मो॰ एहसानुल्लाह खालीद मो॰नं॰-7209562536, श्री आनंद प्रकाश मो॰नं॰-9608676866, श्री रविराज मो॰नं॰-7764072196 सभी क्यूआरटी कर्मी को निदेशित किया गया है कि मानसून को देखते हुए नगर निगम सहरसा क्षेत्रान्तर्गत जहां-जहां जल-जमाव की समस्या होगी उसे तत्काल उसका निदान करेंगे। पी.एच.डी. के द्वारा संभावित बाढ़ सुखाड़ की तैयारी के संबंध में कार्यपालक अभियंता पीएचडी के द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा तैयारी कर ली गयी है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी अपनी तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बताया गया कि बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कांे की मरम्मती की जाएगी। वर्तमान में जहां मरम्मत की आवश्यकता है वहां मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। उर्जा विभाग के द्वारा अपनी तैयारियों की जानकारी दी गयी। उर्जा विभाग के कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया गया कि मतदान के दिन विद्युत की व्यवस्था अबाध्य रूप से चालू रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी विभाग के पदाधिकारी, आपदा प्रभारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर/सिमरी बख्तियारपुर, पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
Tiny URL for this post: