- जागृति महिला मंडल के नेतृत्व में महायज्ञ का आयोजन कर 15 महिलाओं को गर्भवती-संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया
- सीडीपीओ नीलम कुमारी भी इस आयोजन में शामिल हुईं तथा महिलाओं को गर्भधारण के बाद किस प्रकार सुरक्षित रहें, इसकी जानकारी दीं
पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड के ऐतिहासिक स्थल टीकापट्टी के नागरटोला में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस उद्देश्य मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं के गर्भवती-संस्कार देने को लेकर था। इस आयोजन में सीडीपीओ नीलम कुमारी ने भी शिरकत की तथा गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित गर्भ के लिए अनेक जानाकारियां दी। इस आयोजन का शुभारंभ माता गायत्री की पूजा-अर्चना एवं यज्ञ-कुड में होम करके किया गया। इसके बाद वार्ड 14 एवं 15 गर्भतवी महिलाओं को गर्भ-संस्कार दिया गया। मौके पर सीडीपीओ नीलम देवी ने सभी महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए गर्भ-संस्कार काफी महत्वपूर्ण रखता है।
गर्भकाल का तीसरे महीने के बाद चौथे माह में गर्भ-संस्कार करने से श्रेष्ठ एवं सुसंस्कार संतान की प्राप्ति होती है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को दिनचर्या एवं आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मौके पर गर्भवती महिलाओं को गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसरपर गायत्री महायज्ञ में जागृति महिला मंडल की संतोला देवी, रंजनाराज, सुनीता कुमारी, रजनी कुमारी, बबीता देवी, हरणी देवी, सरिता देवी, पुष्पा देवी, शशि देवी, लुख्मा देवी, सीमा देवी सहित गायत्री परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।
![गायत्री महायज्ञ के तहत गर्भवती-संस्कार का हुआ आयोजन Pregnant-rites were organized under Gayatri Mahayagya](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230426-WA0010-1024x768.jpg)
Tiny URL for this post: