पूर्णिया: राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा को लेकर पूर्णिया मे तैयारी जोड़ो पर है। कांग्रेस पार्टी के वरीय नेता लगातार पूर्णिया में कैंप कर रहे है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, राज्य सभा सांसद रंजिता रंजन, कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा, कदवा विधायक शकील अहमद खान, कांग्रेस नेता तारानंद सदा और प्रदेश के कई बड़े नेता पूर्णिया पहुंचे। सभी नेताओं ने सबसे पहले राहुल गांधी की होनेवाली सभास्थल रंगभूमि मैदान का जायजा लिया।
उसके बाद कांग्रेस कार्यालय में सीमांचल के सभी जिले के जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत तीस जनवरी को रंगभूमि मैदान में राहुल गांधी का एक जनसभा आयोजन किया गया है। जिसमे लगभग एक लाख लोग शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस के नेता तारानंद सदा ने कहा कि तीस जनवरी को होनेवाली जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जोर शोर से लगे हुए है।