मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एमपी के सीधी और दतिया में जनसभा करने पहुंचीं।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के क्षेत्र दतिया में चुनावी सभा की है। दतिया जिले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी, अडाणी, सिंधिया, शिवराज और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र पर जमकर हमला बोला। चुनावी सभा के दौरान प्रियंका गांधी ने पहली बार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला किया है। बता दें कि मध्यप्रदेश में 9 अक्टूबर के बाद यह उनका 6वां चुनावी दौरा है।
अपने पिता राजीव गांधी को किया याद
जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए कहा,”मेरे पिताजी जब प्रधानमंत्री थे तो अमेठी की जनता उन्हें (राजीव गांधी) बेझिझक डांटते थे। लोग उनके चेहरे पर कहते थे, ‘राजीव भैया, हम आपको प्यार देंगे लेकिन अगर आप हमारी सड़कें ठीक नहीं करेंगे तो हम आपको वोट नहीं देंगे।प्रियंका गांधी ने आगे कहा,”वह पीएम थे लेकिन कभी गुस्सा नहीं करते थे, डांटते नहीं थे, सिर झुकाकर कहते थे। वो जनता को कहते थे कि मैंने ऑर्डर दे दिया है लेकिन समय लग रहा है।
कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने आगे पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा,”पीएम मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो हमेशा अपनी पीड़ा में परेशान रहते हैं। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का जिक्र करते हुए कहा,उनका काम है राज्य में कानून का पालन कराना। पता चला कि दिनभर पिक्चर देखते रहते हैं। कौन क्या पहना है उनकी चिंता है उन्हें। इसके बाद उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा, वो एक्टिंग में अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ दें। लेकिन, वो काम नहीं करते हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला
चुनावी सभा के दौरान प्रियंका गांधी ने पहली बार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला किया है। साथ ही यूपी चुनाव में प्रचार की घटनाओं का उन्होंने जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सारे नेता बड़े विचित्र टाइप के हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि पहले हमारे सिंधिया जी हैं। जानते हैं, मैंने उनके साथ यूपी में काम किया है। प्रियंका गांधी ने सिंधिया के कद पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कद में थोड़े छोटे पड़ गए हैं लेकिन अहंकार में वाह भाई वाह। जब हम यूपी में काम कर रहे थे तो यूपी वालों की आदत है कि हमलोग शिकायत, नाराजगी और गुस्सा, ये सब निकाल देते हैं। हमें महाराज बोलने की आदत नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके पास जो भी कार्यकर्ता जाता था, वह कहता था कि दीदी हम क्या करे, हमें महाराज-महाराज करना पड़ता है। अगर हम महाराज नहीं कहते थे तो हमारा कोई काम ही नहीं होता था।
प्रियंका गांधी ने सिंधिया पर और जोरदार हमला करते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार की परंपरा अच्छे से निभाई है। विश्वासघात तो बहुतों ने किया लेकिन इन्होंने ग्वालियर और चंबल की जनता के साथ विश्वासघात किया। आपकी पीठ पर छुरा भोंका। जो सरकार आपने बनाई थी, उसे गिरा दिया। उस सरकार को अपने वोट दिया था। इस सरकार ने साढ़े तीन साल में मात्र 21 रोजगार दिया है
Tiny URL for this post: