सहरसा, अजय कुमार: शहर के पंचवटी चौक स्थित रामनवमी मेला समिति द्वारा भव्य मेला का उद्घाटन कर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर एमएलटी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर प्रो. पवन कुमार द्वारा फीता काट एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया। मेला समिति के संस्थापक रमेश चंद्र यादव ने उन्हे फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। रविंद्र कुमार झा उर्फ फूल बाबू के संचालन में चले इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, राम विनय सिंह, मोलचंद झा, सुरेश यादव मंच पर मौजूद थे।इस अवसर पर डॉक्टर प्रोफेसर पवन कुमार ने कहा कि 1981 से हर वर्ष इस पर्व को मनाते जगाते व बताते भी आ रहे हैं कि हमे अपने पूर्वजों के धरोहर का सदैव सम्मान करना चाहिए। मेला आयोजन समाजिक विरासत की धरोहर को संजोए हुए हैं।भगवान राम की मर्यादा का पालन समाज के अनुरूप कार्य करना ही सच्ची पूजा है। हमारा सनातन धर्म दुनिया का सबसे बढ़िया घर्म व संस्कृति अति प्राचीन है।जिसे पश्चिम के देश इसे अपना रहा है।हमलोग पश्चिमी सभ्यता को अपना रहे हैं। हम लोगों को राम लखन सीता व रामायण से सीखने की जरूरत है। उनके चरित्र को जीवन में उतारने की जरूरत है। कुछ पढ़ें लिखे लोग धर्म के बारे में अनाप-शनाप बोलते हैं।
जबकि उनको समाज की बुराईयों को खत्म करने के लिए पहल करनी चाहिए। सचिव राम विनय सिंह ने बताया कि विगत 42 वर्षों से पंचवटी मेला समिति द्वारा हर वर्ष विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर कलश स्थापना, मूर्ति पूजन, शोभा यात्रा,भव्य झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम,घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा घोड़े रथ बाजे के साथ भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा पूरे शहर में भ्रमण किया।जिसमे सैकड़ो मोटरसाइकिल तथा चार चक्का वाहन पर युवक जय श्रीराम का उदघोष करते हुए भगवा ध्वज लहरा रहे थे।जिला प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा मे तैनात रहे।इस अवसर पर दुर्मिल मिश्र,राजीव भगत, दीनानाथ यादव, पीयूष रंजन,जवाहर प्रसाद सिंह, अवधेश झा, सुभाष यादव,आनंद मिश्र, योगेश जायसवाल, भूपेंद्र यादव,गौतम कुमार, गुलाब यादव, राहुल राज, रंजीत दास, सुशील सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
