पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: बहदूरा इस्टेट सह पूर्व विधायक स्व0 आनंदी प्रसाद सिंह के दामाद प्रो0 धनंजय प्रसाद सिंह का निधन हो गया है, वे लगभग 78 वर्ष के थे। उनका निधन उनके पैतृक आवास मुंगेर में कैंसर जैसे असाध्य रोग से हो गया। उनका पुत्र अजीत सिंह उर्फ राजू सिंह जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, जबकि उनकी पुत्रवधू सोनी सिंह लक्ष्मीपुर गिरधर पंचायत की मुखिया हैं। उनके निधन से पूरे बहदूरा परिक्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। उनका अंतिम-संस्कार में शामिल होने बहदूरा सहित क्षेत्र से दर्जनों शुभचिंतक मूंगेर गये हुए हैं। उनके अंतिम-संस्कार मुंगेर गंगा नदी के किनारे किया गया। वे मुंगेर के आरडी एंड डीजी कॉलेज में गणित के प्रोफेसर थे।
मौके पर पूर्व विधायक शंकर सिंह, आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी सह लोजपा के वरिष्ठ नेता चंदन सिंह, पूर्व जिप अध्यक्षा प्रतिमा देवी, पवन सिंह, धु्रव सिंह, नीरज सिंह, बिट्टू सिंह, ललन झा, मुकेश सिंह, शिक्षिका निक्की कुमारी आदि ने शोक जताते हुए कहा कि वे ऐसे विद्वतजन थे कि अवकाश के समय उनके लिए हरकोई रोया था। बहदूरा से लेकर मुंगेर तक उनकी विद्वता के सभी कायल थे। कॉलेज में उनके पढाई की शैली का हर छात्र-छात्राएं आदर करते थे, कुछ इसी कारण वे सबके लिए प्यारे थे। उनके निधन से निश्चित ही सिर्फ मुंगेर ही नहीं, बल्कि पूरे बहदूरा परिक्षेत्र में भी लोगों को लग रहा है कि उनके सिर से एक अभिभावक का साया छिन गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें तथा स्वजनों को इस घडी में दुख सहने की क्षमता दें।
![नहीं रहे प्रो0 डी पी सिंह, पैत्रिक गांव मुंगेर में हुआ अंतिम-संस्कार, केंसर जैसे असाध्य रोग से थे पीडित Prof. DP Singh is no more, last rites took place in his native village Munger, he was suffering from incurable disease like cancer.](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20231229-WA0010.jpg)
Tiny URL for this post: