सहरसा, अजय कुमार: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बनगांव रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र शान्ति अनुभूति भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की राज्य अध्यक्ष अंजना सिंह, नगर निगम महापौर बेनप्रिया,स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभारी स्नेहा बहन,वरीय चिकित्सक डॉ० सीएम चौधरी,वार्ड पार्षद जयप्रकाश यादव,जवाहर नवोदय विद्यालय के अवकाश प्राप्त प्राचार्य अजय कुमार चौधरी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके स्नेहा बहन ने आज के दिन को ऐतिहासिक व गौरवशाली बताते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत की महान धरोहर और विरासत योग की पताका को सारे विश्व में फहराने का महान दिन है। यह वैश्विक उत्सव इस बात का संदेश देता है कि सारा विश्वास आज योग की महिमा को स्वीकार एवं अंगीकार कर रहा है।उन्होंने सभी योगों का राजा राजयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजयोग में सभी प्रकार के योगों के फायदे समाहित हैं। राजयोग ज्ञानयोग,भक्तियोग,मंत्र-योग, सन्यास-योग और कर्मयोग को स्वयं में समाया हुआ है। इसके अभ्यास से सभी प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक रोगों से इस एक जन्म के लिए ही नहीं, वरन् जन्म जन्म के लिए छुटकारा मिलता है। राजयोग वास्तव में विचारों का अनुशासन है। यह हमारे विचारों को शुद्ध बनाता है और इन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। तन के रोगी बनने से पहले कहीं ना कहीं हमारा मन जरूर रोगी बनता है। इसलिए मेडिकल साइंस ने भी माना है कि 90% से अधिक बीमारियां मन से जुड़ी हैं।इस प्रकार राजयोगी जीवनशैली अपनाकर हम 90% बीमारियों से स्वयं को बचाने में सक्षम हो सकते हैं।
फिर भी यदि कोई तकलीफ है भी तो उसका हमें दर्द भल होता हो, लेकिन दुःख नहीं होता। ईश्वरीय विश्व विद्यालय में आने वाले लाखों भाई-बहन इस जीवनशैली को अपनाकर अपने तन-मन को निरोगी बना रहे हैं। इसका अभ्यास हमारे सामाजिक स्वास्थ्य यानी रिश्तों को सुमधुर बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। सबसे बड़ी बात- इसके माध्यम से हम वैद्यनाथ परमपिता परमात्मा शिव बाबा से जुड़कर स्वयं को शान्ति, प्रेम, सुख आनंद, शक्ति आदि गुणों से भरपूर कर लेते हैं। राजयोग से हम अपने कर्मेंद्रियों के राजा बनते हैं। राज अर्थात् जीवन के गहन रहस्यों से अवगत होते हैं। और यह योग हमें भविष्य में राज्य तख्त अधिकारी बनाता है। इसलिए कहा भी गया है- सर्व योगों में योग महान, राजयोग है सर्व महान।आज के महत्वपूर्ण दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की राज्य अध्यक्ष बहन अंजना सिंह एवं नगर निगम महापौर बहन बेनप्रिया ने सहरसा वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ ही उन्होंने सभी से राजयोग सीख कर इसका लाभ लेने का अनुरोध किया।डॉ० संजय एवं अवधेश भाई ने सभी को म्यूजिकल एक्सरसाइज के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के टिप्स बताये एवं इसका अभ्यास कराया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कन्हैया सुरेका, सुबोध मावण्डिया, युगल किशोर भीमसरिया, शत्रुघ्न भाई, मनोज भाई सहित दर्जनों भाई-बहन उपस्थित थे।
Tiny URL for this post: