पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: जदयू कार्यकर्त्ताओं द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किये गए विकास कार्यों पर चर्चा किया जा रहा है। इसी के तहत लक्ष्मीपुर छर्रापटी पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व जदयू विधानसभा प्रभारी पप्पू कुमार मंडल ने किया। जबकि जनसंपर्क अभियान को लेकर पूर्णिया सांसद सहयोगी संजय कुमार बबलु मौके पर मौजूद थे। मौके पर पप्पू कुमार मंडल एवं संजय कुमार बबलु ने उपस्थित कार्यकर्त्ताओं एवं आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शासन काल में जो किया है, वह किसी से छूपी नहीं है। वे जब इस प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे, तब इस प्रदेश की क्या हालत थी, यह सभी जानते हैं। कुछ इसी कारण उनका नाम सुशासन बाबू एवं विकास पुरूष पडा।
विकास कार्यां की चर्चा जब होती है, तब उन्हीं का नाम आता है। संसदीय क्षेत्र में सांसद संतोष कुमार कुशवाहा ने पूरे संसदीय क्षेत्र में सडकों का जाल बिछवाया, पुल-पुलियों, फोरलेन आदि का निर्माण कराकर क्षेत्र के विकास के पथ पर पहूंचाया। पासपोर्ट कार्यालय, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियर कॉलेज, कृषि विश्व विद्यालय सहित अनेक कार्य किये जाने से आज पूर्णिया विकास के पथ पर बहुत आगे बढ चूका है। यह सिलसिला लगातार चालू है। मौके पर पप्पू कुमार मंडल, संजय कुमार बबलू, प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, लक्ष्मण मंडल, अभय महतो, संतोष मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
Tiny URL for this post: