सहरसा, अजय कुमार: राष्ट्रीय लोक जनता दल ने अपने राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को राज्यपाल के नाम जिला पदाधिकारी को स्मार पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया कि जिले के टनकुप्पा प्रखंड में सार्वजनिक कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र यादव ने जिला परिषद क्षेत्र संख्या 8 से भारी मतों से विजयी जिला परिषद सदस्य करिश्मा कुमारी के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की है।उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो सुरेंद्र यादव और तेजस्वी यादव भी चुनाव हार जाएंगे। इसलिए आज राष्ट्रीय लोक जनता दल ने बिहार के सभी जिला में बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग को लेकर स्मार पत्र सौंपा।
यदि मंत्री श्री यादव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बर्खास्त नहीं करते है।तो यह माना जाएगा की बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण के विरोधी हैं। शीघ्र बर्खास्त नहीं करने पर राष्ट्रीय लोक जनता दल संघर्ष करेगी। स्मार पत्र सौपने वालो में पार्टी के प्रदेश महासचिव चंदन बागची,अविनाश सिन्हा, पवन झा, गौरव सिंह, डॉ विनोद कुमार फुलेश्वर साह,विजय दास सहित अन्य मौजूद थे।