पूर्णिया : कुन्दन कुमार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सूखाड की पूर्व तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। आज के समीक्षात्मक बैठक में यह पाया गया की पूर्णिया जिला FLOOD PREPAREDNESS SCORE CARD में पूरे बिहार में दूसरे स्थान पर है। संभावित बाढ़ के समय सरकारी एवं निजी नावों के परिचालन की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया की जिलाधिकारी पूर्णिया द्वारा पूर्व में दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में जलालगढ़ एवं रुपौली दोनों अंचलाधिकारीयों द्वारा मरम्मती योग्य नावों का मरम्मती करा कर उसको परिचालन योग्य बना लिया गया है। साथ ही साथ निजी नावों का भी एकरारनामा कर लिया गया है। लंबित नावों के परिचालन की राशि का भुगतान संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा कर दिया गया है। जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि घाटों का निरीक्षण कर संबन्धित घाटों पर चलने वाले निजी नावों के साथ एकरारनामा करवाना सुनिश्चित करें। ताकि संभावित बाढ़ के दौरान नावों के परिचालन की समस्या दूर हो सके। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अति संवेदनशील स्थलों पर बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण के द्वारा कराये गए बाढ़ निरोधात्मक कार्यों का संयुक्त रूप से आपदा प्रभारी एवं संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को दो दिनों के अंदर भौतिक निरीक्षण कर स्थल पर किए गए कार्यों का वीडियो एवं फोटो उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
साथ ही साथ जिला पदाधिकारी द्वारा बाढ़ निरोधात्मक सामग्री को संबंधित स्थलों पर उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। शेष बचे हुए बाढ़ निरोधात्मक कार्यों को 1 जून 2023 से पहले हर हाल में पूरा कराने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया गया। समीक्षा के दौरान पाया गया की आपदा की स्थिति में लोगों को राशन एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो पाए इसके लिए सामग्रियों का दर निर्धारण एवं आपूर्तिकर्ता का चयन कर लिया गया है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि बाढ़ शरण स्थलों का भौतिक निरीक्षण आपदा प्रभारी पदाधिकारी के द्वारा कर लिया गया है।समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिला भंडार में 19637 एवं अंचलों में 12298 कुल 31935 पॉलिथीन सीट्स की उपलब्धता है। साथ ही साथ जिले में सामुदायिक रसोई केंद्रों को चिन्हित कर रसोई केंद्रों को संचालन हेतु कर्मियों की प्रतिनियुक्ति संबंधित अंचलाधिकारी के द्वारा करा लिया गया है। जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पशु चारा के आपूर्तिकर्ता का चयन कर लिया गया है। एवं साथ ही साथ पशु दवा की भी व्यवस्था कर ली गई है।
जिले में गोताखोरों की प्रशिक्षण से सम्बन्धित समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया की मास्टर ट्रेनर के द्वारा गोताखोर का प्रशिक्षण सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम के अंतर्गत करा लिया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा सम्पूर्ति पोर्टल पर शत प्रतिशत लाभुकों की सूची अपलोड करने का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी को दिया गया। समीक्षात्मक बैठक में पाया गया कि वर्ष 2023 में पूर्णिया जिले में अग्निकांड से हुए गृहक्षति का शत-प्रतिशत भुगतान पीड़ित परिवारों को कर दिया गया है। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता,निदेशक डीआरडीए,सभी अनुमंडल पदाधिकारी,सभी सम्बन्धित कार्यपालक अभियंता , जिला पशुपालन पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे और प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
![जिलाधिकारी कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ की पूर्व तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक Review meeting with officials regarding pre-flood preparations under the chairmanship of District Magistrate Kundan Kumar](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230530-WA0020-e1685460269925-1024x668.jpg)
Tiny URL for this post: