पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में मिली अपार बहुमत तथा तेलंगाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करने से पूरा रूपौली विधानसभा क्षेत्र खिल उठा है तथा भाजपाईयों में जश्न का माहौल है। सभी भाजपाईयों ने पूरे प्रखंड में जीत को लेकर जश्न एवं पटाखा छोडकर खुशियां मनाई। यह बता दें कि आशा के विपरीत मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में अपार बहुमत भाजपा के पक्ष में गया है, इतना ही नहीं तेलंगाना में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराए जाने से भाजपाईयों में काफी खुशियां व्याप्त है। मौके पर भाजपा रूपौली मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल, टीकापट्टी मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार साह, मोहनपुर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, केदार गुप्ता, महेश्वर साह, विजय कुमार महतो, अखिलेश महतो सहित सभी कार्यकर्ताओं ने खुशियां जाहिर करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा के भरोसे की जीत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आम जनता के लिए किये गए कार्यों की जीत है।
उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं को बधाई दी है तथा एकबार फिर से देश में विकास का मिषाल कायम होगा। यह जश्न बिरौली बाजार, टीकापट्टी, रूपौली, मोहनपुर सहित सभी जगहों पर मनाया जाता रहा। इस अवसर पर मंडलअध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अरविंद साह, मोहनपुर मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ललन कुमार झा, अखिलेश महतो अविनाश कुमार, प्रमेंद्र गुप्ता, दीपक कुमार ठाकुर, मुन्ना कुमार झा, पारितोष झा, सौरभ सिंह, विजेंद्र यादव, दिनेश मेहता, अजीत गुप्ता, श्याम नंदन पंडित, प्रवीण पासवान, विजय महतो, दिनेश मेहता, करण कुमार, रंजीत पासवान, महेंद्र जायसवाल सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
Tiny URL for this post: