पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह को शिक्षा विभाग ने अवर शिक्षा सेवा (प्रा0 षा0) संवर्ग से प्रोन्नत कर बिहार शिक्षा सेवा (प्रशासन उप संवर्ग) की मूल केटि में किया है। यद्यपि वे 31 जनवरी को अवकाश ग्रहण कर रहे हैं। इस आशय की अधिसूचना शिक्षा विभाग ने अपने अधिसूचना पत्रांक 19300 दिनांक 13.10.2023 के तहत जारी किया है। विभाग द्वारा पूरे प्रदेश के 68 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी है। उनकी प्रोन्नति होने पर यहां के शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है। यह बता दें कि बीईओ संजय कुमार सिंह अगस्त माह 2023 में यहां का पदभार लिये थे। तब से शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में लगे रहे, आज हदतक यहां की शिक्षा व्यवस्था पटरी पर दिख रही है।
इससे यहां के अभिभावकों में काफी खुशियां व्याप्त है। बीआरसी भवन में अनावश्यक रूप से शिक्षकों की लगनेवाली भीड को उनके द्वारा समाप्त किया गया था। इतना ही नहीं, एक अधिकारी की गरिमा को भी उन्होंने स्थापित किया है। पहले बिना आदेश के ही बीईओ के कक्ष में शिक्षक दाखिल हो जाते थे, जिससे कार्य में अकारण व्यवधान पड जाता है, इस परिपाटी को खत्म किया। कुल मिलाकर ऐसे अधिकारी वास्तव में एक अधिकारी की जिंदगी जीया है। देखें 31 जनवरी को अवकाश ग्रहण के बाद कैसे बीईओ यहां मिलते हैं, या फिर पूर्व की तरह ही यहां की व्यवस्था कायम हो जाती है।
Tiny URL for this post: