पूर्णिया: पूर्णिया विधानसभा के रानीपतरा बंगाली टोला शक्तिकेंद्र में भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा आयोजित सुशासन दिवस के अवसर पर भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर सदर विधयक विजय खेमका ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भारतीय राजनीती के युग पुरुष को नमन किया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र प्रमुख तथा सभी कार्यकर्ताओं ने सामुहिक रूप से अटल जी के बताये हुए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। जयंती पर विधायक ने कहा कि भारतीय राजनीती के शिखर पुरुष, अजात शत्रु, करोड़ों कार्यकर्ताओं के आदर्श और हमारे पथ प्रदर्शक, काव्यशिरोमणि, असाधारण शासन के एक विरासत, श्रद्धेय अटल जी का एक ऐसा दृष्टिकोण जिसने हमारे देश को दिशा दिया और एक उज्जवल भविष्य की राह दिखाया है। एक ऐसा नेता जिसका नाम हमेशा सुशासन और लोगों के कल्याण का पर्याय रहा है। एकात्ममानववाद के विचारों को आत्मसार कर अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति के उत्थान में जीवन खपाने वाले महापुरुष स्व० अटल बिहारी बाजपेयी जी की स्मृतियों के सम्मान में आज सारा देश नतमस्तक है। श्री खेमका ने कहा अटल जी ने पोखरण विस्फोट तथा कारगिल विजय के माध्यम से भारत के शक्तिशाली होने का सन्देश विश्व को दिया तथा विश्व पटल पर हिंदी में संबोधन कर भारत का सम्मान बढाने का काम किया। देश के विकास के लिए अटल जी की सरकार ने सभी क्षेत्रों में अनेक कार्यों को आगे बढाने का काम किया।
अटल जी सिर्फ एक नेता नहीं थे वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होने हमारे राष्ट्र की भविष्य की जरूरतों का अनुमान लगाया था और उसके अनुकूल विभिन्न क्षेत्रों में देश को आगे बढाने का काम किया। विधायक ने कहा नए भारत की जरूरतों को पूरा करने के लिए सुशासन के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नव निर्माण तथा आत्मनिर्भर भारत की और अग्रसर है। अटल बिहारी के दूरदर्शी नेतृत्व से लेकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में परिवर्तनकारी शासन की यात्रा में आज भारत शक्तिशाली, समृद्ध और सम्पन्न राष्ट्र के रूप में विश्व में अव्वल स्थान पर है। महापुरुष डॉ० श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनो का भारत का निर्माण करने में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संकल्पित है तथा 2047 में भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा। विधायक ने भारत रत्न प्रखर शिक्षाविद, विधिवेत्ता, पत्रकार एवं स्वंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर कोटि सह: नमन किया। जयंती पर भाजपा नेता टनटन ठाकुर, राजेश रंजन, सुरेश चौधरी, मनीष भारती, बिरेन्द्र सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सुकेश पाल, विनोद मेहता, मायारानी दास, मनोज कुमार मोनू, जयंत दास, मो० मुख्तार, भैरव मेहता, रमेश श्रीवास्तव, कुंदन, सोनी, सूरज कुमार, ब्रह्मानंद मंडल, गणेशी साह, विजय दास स्थानीय लोग उपस्थिति थे।
Tiny URL for this post: