पूर्णिया: पूर्णिया के सदर एसडीओ राकेश रमण ने सीधे सीधे कहा है की प्रशासन ने किसी प्रेस क्लब का चुनाव नही करवाया है। फर्जी तरीके से करवाया गया है मजिस्ट्रेट से हस्ताक्षर। इन लोगों ने जो घटना किया है, इससे प्रेस द्वारा कभी पुलिस फोर्स मांगने पर तीन बार सोचना होगा। ऐसा गलत करने पर संबंध विकसित नही हो सकता। उन्होंने फोन पर बात करते हुए कहा की प्रशासन चुनाव क्यों करवाएगा।
इसकी एक प्रक्रिया होती है। जिले के सभी पत्रकारों की लिस्ट जारी होगी। मेंबर कौन है ये देखा जाता है। कई प्रक्रियाएं अपनानी होती है। फिर भी प्रशासन ऐसे चुनावों में नही पड़ती है। हमने लॉ एंड ऑर्डर के लिए पुलिस दिया था। उन सभी ने जो वीडियो में कहा था प्रशासनिक चुनाव है मैने उनलोगों से कहा की ये गलत स्टेटमेंट है। उनसभी ने सार्टिफिकेट वापस कर दिया है।