सहरसा, अजय कुमार: राज्य स्तरीय कबड्डी बालिका अंडर-19 ट्रायल प्रतियोगिता 28 को बेगूसराय में आयोजित हुआ। जहां पूरे राज्य की कबड्डी खिलाड़ियों ने भाग लिया। वही ट्रायल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके सहरसा की रेशु सिंह ने बेस्ट 12 मे अपना स्थान बनाया। दिल्ली में 6 से 12 जून तक होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी बालिका अंडर-19 प्रतियोगिता में इस्लामिया चौक वार्ड नंबर 19 गंगजला की रहने वाली रिशु सिंह पिता सतीश कुमार सिंह माता पिंकी देवी भाग लेने जा रही है।रेशु सिंह विगत 2 वर्षों से जिला कबड्डी संघ के निर्देशन में कबड्डी का अभ्यास करती है।ट्रायल में जाने से पहले कबड्डी खिलाड़ियों को जिला कबड्डी संघ और खेल पदाधिकारी के सहयोग से लगातार अभ्यास करवाया गया। जिसके बदौलत आज सहरसा की बेटी का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन हुआ है।रेशु सिंह ने अपने चयन का सारा श्रेय संघ के सचिव मनोरंजन सिंह और पूरे संघ परिवार को दिया है।
इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद यादव ,संघ के अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार जीशू, उपाध्यक्ष रमन कुमार झा ,अखिलेश सिंह, अमर ज्योति जयसवाल ,दीपक यादव ,कोषाध्यक्ष पप्पू यादव, रेफरी बोर्ड के चेयरमैन शशि रंजन, बदरे आलम, माध्यमिक शिक्षक संघ सचिव अनिल कुमार, प्रमोद झा, राजकिशोर कुमार, कुंदन कुमार, मंशु माला सिंह ,मुनचुन कुमारी,अंशु कुमारी ,नीतीश कुमार ,सुरेश प्रसाद सिंह, राणा सिंह ,सैयद शमी अहमद,पूजा कुमारी ,माधव झा ,शैलेश कुमार झा,मोहम्मद कलाम,सभी खेल प्रेमियों एवं विभिन्न खेल संगठनों ने बधाई दी है।ज्ञात हो कि इससे पूर्व सहरसा की बेटियां 2017 में 6,2019 में अंडर-19 में पूजा कुमारी,2023 में अंडर-19 रेशु सिहं का चयन हुआ है।
![कबड्डी बालिका अंडर-19 ट्रायल प्रतियोगिता में सहरसा की रेशु सिंह ने बेस्ट-12 मे बनाया अपना स्थान Saharsa's Reshu Singh made it to the best-12 in the Kabaddi Girls Under-19 Trial Competition](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230604-WA0014-768x1024.jpg)
Tiny URL for this post: