पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: जनता की सेवा ही उनका धर्म-इमान है, हमेशा ही वे लोगों की सेवा में अपना समय गुजारते हैं। उन्हें दुख है कि वे ससमय उनके आंसू पोंछने नहीं पहूंच पाए, परंतु वे घटना के तुरत बाद सारी सेवा उपलब्ध कराता रहा। उक्त बातें रविवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सडक दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा, बिजली करंट से मारे गए मृतकों के स्वजनों से मिलने के दौरान कही। उन्होंने सभी मृतकों के स्वजनों को सांतावना दी तथा आर्थिक सहायता कर भरसक उनके आंसू पोछने का प्रयास किया। सांसद सबसे पहले सडक दुर्घटना में मारे गए खलासी कुमोद यादव के घर पहूंचे तथा उनके स्वजनों को सांतावना देते हुए आर्थिक मदद की। फिर वे 27 जून को बिजली के करंट से मौत के शिकार हुए सभी चारो महिलाओं के स्वजनों से गोडियर गांव पहूंचे। वहां उन्होंने सभी मृतकों के स्वजनों को आर्थिक सहायता एवं सांतावना दी। इसके अलावा वे करंट से घायल दो महिलाओं को भी इलाज के लिए आर्थिक सहायता की। फिर वे स्थानीय मुखिया आरती देवी एवं अशोक महतो के यहां गए। फिर वे डुमरी गांव में विनोद मंडल के यहां पहूंचे।
मौके पर लोगों ने उन्हें उलाहना देते हुए कहा कि हादसे को तीन सप्ताह बीत जाने के बाद आंसू पोछने आए हैं। तब उन्होंने कहा कि वे हमेशा ही लोगों की सेवा में लगे रहते हैं। घटना के दिन उन्हें जैसे ही खबर मिली, वे सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों से लेकर अंत्यपरीक्षण तक सभी चिकित्सकों को एक्टिव करते रहे। उन्होंने सभी पीडित स्वजनों को चेक दिलवाने में मदद की। जनता की सेवा करना ही उनका धर्म-इमान है। वे हमेशा ही लोगों के आंसू पोछते रहते हैं। लोगों के विकास के लिए हमेशा लगे रहते हैं। इस अवसर पर सांसद सहयोगी संजय कुमार बबलु, नगर पंचायत मुख्य पार्षद निरंजन मंडल, प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, मुखिया आरती देवी, बबलु यादव, पैक्स अध्यक्ष कैलाश भारती, सखीचंद मंडल, गगन कुमार, संजय महतो, सुनील यादव सहित सैकडो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Tiny URL for this post: