चार अंचल निरीक्षक एवं 11 थानेदारों का हुआ नवपदस्थापन
पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने लोकसभा चुनाव के मदेनजर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले के क्षेत्रीय स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, इनमें से कई ओपी, थानाध्यक्ष पर पदस्थापित थे। उनके स्थानानंतरण के कारण ओपी अध्यक्ष, थानाध्यक्ष के पद रिक्त हो गए हैं। कुछ इसी को लेकर जिले में रिक्त पडे पदों पर पुलिस पदाधिकारियों का नवपदस्थापन किया गया है। जिसमें चार अंचल निरीक्षक एवं 11 ओपी अध्यक्ष एवं थानाध्यक्ष की पदस्थापना की गई है। इन्हीं में से रूपौली के थानाध्यक्ष महादेव कामत के स्थानांतरण के बाद यहां नये थानाध्यक्ष के रूप में मो0 अमजद अली थानाध्यक्ष की पदस्थापना की गई है।
इनके अलावा अजय कुमार को सदर का अंचल निरीक्षक, गोरख बैठा को धमदाहा अंचल निरीक्षक, शंकर प्रसाद साह को बनमनखी अंचल निरीक्षक, मो इरशाद आलम को अमौर का अंचल निरीक्षक, राजीव कुमार लाल को सदर थानाध्यक्ष, रूपक रंजन सिंह को मरंगा थानाध्यक्ष, सुनील कुमार राय को जलालगढ थानाध्यक्ष, रवींद्र कुमार को डगरूआ थानाध्यक्ष, अवधेश कुमार को अमौर थानाध्यक्ष, राजकुमार चौधरी को बनमनखी थानाध्यक्ष, संतोष कुमार झा को जानकीनगर थानाध्यक्ष, राजेश कुमार रंजन को मीरगंज थानाध्यक्ष, संजय कुमार 2 को बीकोठी थानाध्यक्ष एवं ललिता कुमारी को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने यह आदेश अपने पत्रांक 1047 दिनांक 6.2.2024 के तहत किया है।
Tiny URL for this post: