पूर्णिया: आज दिनांक 28-9-2023 को ठाकुरों के खिलाफ जो विवादित बयान सांसद मनोज झा ने दिया, उसी पर पुतला दहन का कार्यक्रम श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना पूर्णिया के अध्यक्ष रंजन कुणाल की अध्यक्षता में पुतला दहन का कार्यक्रम आर एन साह चौक पर हुआ। जिसमें अवधेश कुमार सिंह, प्रमंडलीय अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया ने कहा कि हम ब्राह्मण का विरोध नहीं करते हैं, यह समाजवाद का चोला पहनकर जो विवादित बयान मनोज झा ने दिया है ठाकुरों के खिलाफ हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। ठाकुरों ने बालिदान दिया है ठाकुरों ने दान दिया है और ठाकुरों के बारे में इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं।
समाज में जाति वर्ग को जो बांटने का कार्य यह कर रहे हैं, ऐसा प्रतीत होता है कि राष्ट्रीय जनता दल के सह पर यह बात बोलने और मनोज झा ने दिया है। मनोज झा होश में रहे, होश में आकर के बात करें अन्यथा इस पर उग्र आंदोलन किया जाएगा और आज से राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना यह मांग करती है। मनोज झा माफी मांगे नहीं तो उनका विरोध होगा आंदोलन होगा। जिसमें मुख्य रूप से दिनकर स्नेही, डॉक्टर मनोज, मनोज सिंह संजय सिंह, सुनील सिंह, सुमित सिंह, निर्मल सिंह, राजा सिंह, कुमार आनंद, छोटू सिंह आदि मौजूद थे।
Tiny URL for this post: