सहरसा, अजय कुमार: अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में मंंगलवार को भोजनावकाश के समय समाहरणालय गेट पर 20 दिसंबर को केंद्र सरकार द्वारा एक सर्कुलर जारी कर श्रमिकों, कर्मचारियों के धरना/हड़ताल/विरोध को डरा धमका कर रोक लगाने का प्रयास के विरुद्ध साथ ही पुराने पेंशन, ठेका संविदा ,आठवें वेतन आयोग के गठन , कमांड कर्मचारियों का जल संसाधन विभाग में समायोजन सहित कर्मचारियों के जवलंत समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा सहरसा के जिला मंत्री शरद कुमार के नेतृत्व मे आयोजित विरोध कार्यक्रम मे महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह,जिला मंत्री शरद कुमार द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार लगातार संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। किसान मजदूर शिक्षक कर्मचारियों के मेहनतनामा सुविधाओं में कटौती कर कार्पोरेट के हाथों देश लुटा रही है। विरोध कार्यक्रम में समाहरणालय स्वास्थ्य ,शिक्षा ,राज्यकृत शिक्षक संघ,पीएचडी,काडा,सिंचाई,कृषि,राजस्व कर्मचारी,पंचायत सेवक, पंचायत रोजगार सेवक, कृषी सलाहकार सहित अनेक विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।
जिसमें महासंघ के संरक्षक बलराम पासवान, सहायक जिला मंत्री रत्नेश राज,समाहरणालय संघ से रमण, समरेंद्र सिंह ,सुरज कुमार, कुनाल राय, लक्ष्मी राम, श्यामलकिशोर, सतीश जी, बमबम झा,,प्रियंका भारती, मीरा, बमबम झा , देवकृष्ण झा ,राजस्व कर्मचारी संघ के धर्मेंद्र यादव, स्वास्थ्य संघ से धर्मेंद्र कुमार, सावन कर्ण,सुरेश यादव, सिंकी कुमारी, कुमकुम, नंद कुमार झा, सुकुमार चौधरी, अभिषेक कुमार,पंकज झा ,कुमार प्रियांशु सिंह , पवन किशोर सिंह ,शिक्षा अनुसचिवीय संघ से श्री ललित नारायण मिश्र, राजेश नन्दन झा, अमरनाथ चौबे, कृष्ण कुमार ,शशीषेखर सिंह ,सुभाष ठाकुर, अजय कुमार ,प्रभात कुमार, पी एच डी संघ से बच्चा सिंह , गोविंद झा,उदय नारायण सिंह ,कृषि विभाग से प्रीतम, हर्षवर्धन ,राज्यकृत शिक्षक संघ अध्यक्ष शैलेश कुमार झा, पंचायत रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, सचिव रामरथ भारती, कोषाध्यक्ष सर्वज्ञ कुमार कृषि सलाहकार संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल, सचिव अजय कुमार झा, सिंचाई एवं काडा संघ से अमित भारद्वाज, मनोहर प्रसाद सिंह, कश्यप कुमार मुन्ना, चन्देश्वरी यादव, मनिष,उमेश , खगेस सिंह सहित कई कर्मचारियों ने भाग लिया।