पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड का सुप्रसिद्ध श्रीश्री 108 मां दुर्गा मंदिर में पूजा-पाठ आदि के लिए नई समिति का गठन कर लिया गया है। इसबार नये-नये चेहरे सामने आए हैं। मौके पर बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इसबार पूजा-पाठ के लिए सुनील कुमार यादव को अध्यक्ष, संजीव कुमार मंत्री, हीरालाल पासवान कोषाध्यक्ष, विकास सिंह उपाध्यक्ष एवं राजकिशोर उर्फ पप्पू को उपमंत्री के पद के लिए चुना गया है। सभी ने एकओर से निर्णय लिया कि समिति को सर्वअधिकार होगा कि वह मंदिर के पूजा-पाठ के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
इसमें किसी की दखलंदाजी नहीं होगी। मौके पर अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि इसबार पूर्व की तरह ही विधिवत पूजा-पाठ होगी तथा मां की प्रतिमा स्थापित होगी। इस अवसर पर सुनील मंडल, अनिल कुमार, मिथिलेश पासवान, जयकिशोर पासवान, पवन कुमार पासवान, महेंद्र साह, राजकुमार पासवान, लक्ष्मी पासवान सहित दर्जनों बुद्धिजीवि मौजूद थे।
![श्री श्री 108 मां दुर्गापूजा समिति का हुआ गठन श्री श्री 108 मां दुर्गापूजा समिति का हुआ गठन](https://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-18-at-10.51.01-AM-458x1024.jpeg)
![श्री श्री 108 मां दुर्गापूजा समिति का हुआ गठन श्री श्री 108 मां दुर्गापूजा समिति का हुआ गठन](https://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-18-at-10.51.03-AM-1-458x1024.jpeg)
Tiny URL for this post: