पटना: आज पूरे दिन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के पद से इस्तीफा देने की खबर को लेकर बिहार की सियासत गरम रही। लेकिन अब इसपर विराम लगता नजर आ रहा है। ललन सिंह खुद और जदयू के वरिष्ठ नेता व बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस्तीफे का खंडन किया है। जानकारी के अनुसार ललन सिंह ने भी एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान अपने इस्तीफे की खबर का खंडन किया है। ललन सिंह ने कहा कि, मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। मेरे इस्तीफे की खबर झुठी है। वहीं ललन सिंह के इस बयान के बाद उनकी इस्तीफे की उठ रही अटकलों पर विराम लग गया है। वहीं इस खबर के बाद आनन-फानन में पार्टी कार्यालय पहुंचे जदयू के वरिष्ठ नेता व बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि, हमें इस बात की जानकारी नहीं है। उन्होने कहा कि, पार्टी कार्यालय को इसकी सूचना नहीं है। अटकलें पैदा हुई है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
वहीं ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर विजय चौधरी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, सुशील मोदी कुछ भी बोलते हैं। बीजेपी में उनका कोई सम्मान नहीं है। वह ऐसे ही कुछ भी बोलते हैं। खबर झुठी फैलाई गई है। उन्होंने कहा कि, 29 को दिल्ली में जदयू का राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ ही राष्ट्रीय परिषद की भी बैठक हो रही है। यह आयोजन काफी टाइम से नहीं हुआ था। इसलिए बैठक की जा रही है। वहीं लोकसभा का चुनाव भी निकट है। इसलिए लोकसभा चुनाव में जदयू की क्या रणनीति होगी इन सब की चर्चा इस बैठक में होगी। विजय चौधरी ने कहा कि, इंडिया गठबंधन में सभी पार्टियां है। कैसे सीट शेयरिंग होगी, क्या रणनीति होगी, कैसे काम होगा इसलिए यह बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
Tiny URL for this post: