सहरसा, अजय कुमार: इग्नू क्षेत्रीय केंद्र सहरसा में सोमवार को प्रेक्षा गृह में 36 वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बीएन मंडल विश्वविद्यालय के सम कुलपति प्रोफेसर आभा सिंह,क्षेत्रीय निदेशक मिर्जा अहमद निहाल बेग,डॉक्टर अब्दुल कलाम, पूर्व प्राचार्य रेनू सिंह, उप कुलसचिव ओझा जयप्रकाश, गौरीकांत झा, पूर्व क्षेत्रीय निदेशक शंभू शरण सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।ओझा जयप्रकाश के संचालन में चले इस कार्यक्रम में अतिथियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में आप लोगों का स्वागत करके बहुत खुशी हो रही है। विश्वविद्यालय का मुख्य कार्यक्रम इग्नू मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। जहां भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि है।वही यह समारोह एक साथ मुख्यालय एवं पूरे देश के 36 केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में दिसंबर 2021 या जून 2022 में उत्तीर्ण शिक्षार्थियों को डिग्री डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया जा रहा है। क्षेत्रीय केंद्र सहरसा में 36वें दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 4628 शिक्षार्थियों को अध्ययन के 47 कार्यक्रम में डिग्री और डिप्लोमा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने के लिए पात्र पाया गया है।
दूसरी और राष्ट्रीय स्तर पर इग्नू के इस दीक्षांत समारोह में 279 917 डिप्लोमा और प्रमाण पत्र प्रधान किया जा रहा है। जिसमें 108 पीएचडी डिग्री शामिल हैं। जिन्हें इग्नू मुख्यालय में आमंत्रित किया गया है। इग्नू संबंधित शैक्षणिक कार्यक्रमों में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले पूरे देश के 35 शिक्षकों को गोल्ड मेडल भी प्रदान किया जा रहा है।क्षेत्रीय निदेशक मिर्जा निहाल अहमद बेग ने कहा कि इग्नू के द्वारा 15 भारतीय भाषा एवं 9 विदेशी भाषाओं में शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में क्षेत्रीय केंद्र सहरसा का शुभारंभ किया गया।उस समय सिर्फ पंद्रह सौ छात्र थे। वही 32 वां दीक्षांत समारोह 2019 में किया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस केंद्र से 21500 शिक्षार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा उच्च शिक्षा को घर-घर पहुंचाया जा रहा है। जिससे गरीब तथा महिलाएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि इग्नू द्वारा नई शिक्षा पद्धति के सभी विधाओं में लागू किया गया है।जो घर बैठे इग्नू के माध्यम से डिग्री हासिल कर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसा प्रशिक्षण है जिसके द्वारा व्यक्ति के संकल्पों की अभिव्यक्ति को प्रवेग में सहायता मिलता है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षार्थी मौजूद थे।