पटना: पटना नगर निगम क्षेत्र में आने वाली नाली-गली, सड़क, पार्क आदि की स्थिति जल्द सुधरेगी। इसके लिए पार्षदों को एक-एक करोड़ रुपये मिलेंगे। 20 जनवरी को निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सभी पार्षदों द्वारा निगम को भेजी गई योजनाओं की स्वीकृति मिलने वाली है। वार्ड पार्षदों को दूसरी बार एक-एक करोड़ की राशि दी जा रही है। नगर निगम क्षेत्र में कुल 75 वार्ड हैं। ऐसे में निगम 75 करोड़ रुपये जारी करेगा। जिसके माध्यम से प्रत्येक वार्ड में पार्षद अपने क्षेत्र के विकास के लिए योजना बनाएंगे।
वायु प्रदूषण के रोकथाम के लिए फुटपाथों का पक्कीकरण करने की योजना इसमें शामिल है। योजनाओं का चयन होने के बाद तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर पहले चरण में 40 फीसदी राशि ही जारी की जाएगी। योजनाओं के पूरा होने तक सौ फीसदी राशि उपलब्ध करायी जाएगी। यह राशि निगम मद में होल्डिंग टैक्स, स्टाम्प ड्यूटी आदि स्त्रत्तेतों से प्राप्त राशि से योजनाओं के लिए दी जाएगी।
Tiny URL for this post: