पूर्णिया: आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार प्रखंड कार्यालय श्रीनगर में प्रगतिशील किसानों से रूबरू हुए एवं मखाना, मक्का उत्पादन एवं अन्य फसलों की उत्तम एवं आधुनिक कृषि के बारे में जानकारी ली साथ ही साथ मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन के बारे में भी किसानों से जानकारी ली। श्री हरिलाल विश्वास, मांगन महाल्दार ,हीरालाल विश्वास एवं अन्य किसानों से रूबरू होकर जिलाधिकारी महोदय ने उत्तम कृषि पद्धति के बारे में गहन जानकारी प्राप्त की। किसानों ने कृषि से संबंधित अपनी समस्याओं को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा। किसानों से रूबरू होने के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय को हरिलाल विश्वास ने बताया कि वह लगभग 60 एकड़ में मखाना की खेती करते हैं, श्री विश्वास ने मंडियों से संबंधित समस्या एवं मखाना के प्रोडक्शन सिस्टम से संबंधित समस्या को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा। श्री विश्वास ने जिला पदाधिकारी महोदय को बताया कि कभी-कभी किसी फसल में बहुत ज्यादा नुकसान हो जाता है। इस पर जिला पदाधिकारी महोदय ने वन प्लस वन प्रोडक्शन (क्रॉप डायवर्सिफ़िकेशन) की बात किसानों को बताई और उन्होंने यह बताया कि आप एक समय में एक फसल के साथ दूसरे फसल को भी लगाने का काम करें ताकि एक फसल से कभी नुकसान हो तो उस नुकसान की भरपाई आप दूसरे फसल से कर पाएँ।
तत्पश्चात् अखिलेश कुमार रजक, मधुमक्खी पालन किसान द्वारा बताया गया कि वह हनी उत्पादन के क्षेत्र में कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं एवं प्रोसेसिंग इकाई लगाने हेतु सरकारी मदद की आवश्यकता है, जिला पदाधिकारी महोदय ने प्रोसेसिंग इकाई लगाने हेतु रजक को PMFME या PMEGP योजना से जोड़ने का निदेश महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केंद्र को दिया। साथ ही साथ जिला पदाधिकारी ने कृषि पदाधिकारी को जिले के उत्पादन ट्रेंड को देखते हुए आधुनिक एवं उत्तम कृषि के लिए एक टीम बनाकर किसानों से संबंधित जो समस्याएं हैं उनका यथाशीघ्र निदान करने का निदेश दिया। निरीक्षण के दौरान नीरज पांडे निर्देशक डीआरडीए, वरीय उप समाहर्ता दीक्षित, दिलीप सरकार जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, तथा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी मौजूद थे।
Tiny URL for this post: