पूर्णिया: भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर महिला खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश का स्वागत करते हुए जिला खेल संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा सचिव अजीत सिंह कोषाध्यक्ष एमएच रहमान उपाध्यक्ष एके बोस संयुक्त सचिव नीरज सिन्हा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति का अभी तक पद पर बने रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक और जहां भारत के लिए पदक जीतने वाली महिला खिलाड़ियों ने देश का मान सम्मान बढ़ाने का काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की प्रमुख द्वारा यौन उत्पीड़न और डराना धमकाना किसी भी दृष्टिकोण से खेल जगत के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
इससे सारा खेल संघ अपनी आवाज लज्जित महसूस कर रहा है और देश की महिला सशक्तिकरण की प्रतीकों के द्वारा न्याय के लिए सड़क पर उतर कर आवाज उठाना पीड़ादायक है। खेल संघ ऐसे व्यक्ति को अविलंब गिरफ्तार करने और सभी पदों से उनको हटाने की मांग करता है और ऐसे समय में सभी खेल संघ पीड़ित महिला खिलाड़ियों के साथ खड़ा है। साथ ही भारत सरकार से एक कानून बनाने की भी बात करता है की खेल संघों में केवल खिलाड़ी और शिक्षक ही पद पर रहेंगे ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए।
Tiny URL for this post: