बिहार दिवस पर प्रखंड के सभी विद्यालयों के बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरियां
पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: बिहार का अतीत महान है, यही भारत की पहचना है। विद्यालय के बच्चों द्वारा बिहार दिवस पर निकाली गई प्रभात फेरियों में इस नारे से पूरा प्रखंड क्षेत्र बुधवार को गुंजता रहा। यह बता दें कि प्रखंड के सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों में सरकार के आदेशानुसार तीन दिवसीय 22 से 24 मार्च तक विभिन्न प्रकार के आयोजन होने हैं। जिसमें 22 मार्च का इसका शुभारंभ प्रत्येक विद्यालयों में प्रभात फेरी निकालकर किया गया है। इसी के तहत भिखना प्लस टू विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों ने इसका शुभारंभ किया।


मौके पर विद्यालय प्रधान सुधेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन तीन दिनां तक चलेगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों के बीच चित्रकला, क्विज, रंगोली, भाषण, सुगम संगीत आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें सफल छात्र-छात्राओ का मनोबल बढाने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। मौके पर शिक्षकों के साथ सैकडो की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।


