पूर्णिया: 18 जुलाई 2023 को अमौर प्रखंड अंतर्गत तियरपाडा पंचायत के आसियानी पुल (सोनापुर) का दक्षिण एवं उत्तर भाग का गाईड बांध परमान नदी की धारा से कटाव होने की सूचना जिला प्रशासन को मिला। जिलाधिकारी श्री कुन्दन कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त का स्थलीय जांच करने के लिए आपदा प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी,एफ सी डी तथा आरडब्ल्यूडी एवं पुल निर्माण निगम के पदाधिकारियों को स्थल पर भेजा गया। उक्त पदाधिकारियों द्वारा कार्य की महत्ता को देखा गया और जिला पदाधिकारी महोदय के संज्ञान में दिया गया कि यदि कटाव निरोधी कार्य तुरंत नहीं कराया जाएगा तो पुल टूट जाएगा। इस पर जिलाधिकारी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए एफ सी डी को तुरंत कटाव निरोधी कार्य कराने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में कल रात से कार्य शुरू हुआ और आज पूरा हो गया है। इस प्रकार पुल सुरक्षित कर लिया गया है। इसी प्रकार जिलाधिकारी को पूर्व में कटाव संबंधी सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लाल टोली रंगरैया सिरसी, मथुआ टोली,शर्मा टोली, बनगामा गेरिया आदि स्थलों पर कटाव विरोधी कार्य कराया गया है। बाढ़ पूर्व तैयारी के दौरान कूल 29 स्थानों पर बाढ़ निरोधात्मक कार्य किया गया था।
जिसे इस वर्ष कटाव में काफी कमी आई है। नदियों के पानी जल स्तर बढ़ने के बाद कटाव शुरू हुआ था और जहां- जहां कटाव की सूचना मिली वहां त्वरित कटाव संघर्षात्मक कार्य किया गया। जैसे श्रीपुर, मल्लाह टोली, सिरसी, लाल टोली, सोनापुर आदि स्थानों पर कटाव संघर्षात्मक कार्य त्वरित गति से किया गया है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा यह भी निर्देश दिया गया है कि एफ सी डी द्वारा संवेदनशील जगहों पर फ्लड फाइटिंग मटेरियल रखा जाए। ताकि जरूरत पड़ने पर जल्द उसका उपयोग किया जा सके। इसी कड़ी में एफ सी डी द्वारा सभी संवेदनशील जगहों पर फल्ड फाइटिंग मटेरियल रखा गया है तथा प्राप्त सूचना अनुसार कार्य किया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी,भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण लगातार संवेदनशील स्थलों का विजिट कर अनुश्रवण कर रहे हैं।
Tiny URL for this post: