पूर्णिया: पूर्णिया भट्ठा सुभाष चौक पर हर वर्ष की भांति आयोजित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127 वीं जयंती पर सदर विधायक विजय खेमका ने नेताजी को याद कर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जयंती के अवसर पर राम कृष्ण मठ के स्वामी जी एवं कमिटी के लोगों के साथ तिरंगा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर नेता जी अमर रहे का का जय घोष किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। 2021 में मोदी की सरकार ने नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस घोषित किया। विधायक ने कहा स्वंत्रता आन्दोलन के करिश्माई नेता प्रेरक व्यक्तित्व को राष्ट्र याद करता है।
नेताजी की जीवनी उनके क्रांतिकारी विचार और उनका कठोर त्याग, बलिदान, युवा शक्ति के लिए प्रेरणा दायक है। श्री खेमका ने कहा नई जान फुकने वाले नारे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा, दिल्ली चलो दिल्ली चलो और जय हिन्द ने आजादी की लड़ाई को और तेज कर दिया था। उच्च शिक्षा के उपरांत भी देश के लिए सिविल सेवा की पद को नेताजी ने ठुकरा दिया था। विधायक ने कहा आजाद हिन्द फ़ौज की स्थापना कर सुभाष चन्द्र बोस ने देश की आजादी का नेतृत्व किया। उनके कथन आज भी भारत की जनता में बसे हुए है। आज का दिन उनके त्याग, बलिदान, राष्ट्रभक्ति से सिख लेने की आवश्यकता है। आज हम सब उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।
Tiny URL for this post: