सहरसा, अजय कुमार : श्री नारायण सेवा संस्थान द्वारा रविवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय नलकूप मैदान में वृक्षारोपण किया गया। मौके पर संस्थान के सदस्य सागर कुमार नन्हें ने कहा की श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सफल एवं भव्य आयोजन के उपरांत आज संस्थान के सदस्यों ने वृक्षारोपण किया।संस्थान द्वारा इसे पूर्व के वर्ष में भी कई आयोजन के उपरांत वृक्षारोपण किया जाता रहा है।वहीं नन्हें ने कहा की वृक्षारोपण के अनेको महत्व है।प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है।पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल-फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है। पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है।कई पेड़-पौधों की छाल औषधि बनाने के भी काम आती है। इनकी लकड़ियों से फर्नीचर बनाए जाते हैं। पेड़ों से हमें कागज़ की भी प्राप्ति होती है।पेड़-पौधों की सूखी पत्तियों से खाद भी बनती है। पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण को भी सुरक्षित रखते हैं।
अतः हमें पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए।आज हम अपने लालच के लिए पेड़-पौधे काटकर अपने पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुँचा रहे हैं।इससे पक्षियों के घर उजड़ रहे हैं। तथा वातावरण भी दूषित हो रहा है। वृक्ष काटने से ही बाढ़, भूमि-स्खलन आदि होते हैं।इसीलिए वृक्षारोपण करना आवश्यक है इसके कही सारे लाभ हमारे जीवन में होते हैं।संस्थान के सदस्यों के सबो से आग्रह किया की आप अगर कोई आयोजन करते है कोई शुभ कार्य करते है तो कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं। उस पेड़ से लगाने वाले को तो फ़ायदा होगा ही लेकिन संसार के सभी प्राणियों को भी उतना ही लाभ मिलेगा।वहीं संस्थान का संकल्प है की हर आयोजन पर संस्थान के द्वारा पेड़ लगा कर पर्यावरण की रक्षा करेंगे। उक्त मौके पर संस्थान के कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता,प्रशांत कुमार राजू,आशीष रंजन, राज सिंह चम्पू,समीर कुमार मिठू, इंसान सोनू, महादेव, रवि आदि मौजूद थे।
Tiny URL for this post: