पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: आज देश में भाजपा -संघ की सरकार अघोषित आपातकाल लगा रखा है। इसके शासनकाल में चरम कारपोरेट लूट और आतंक व दमन का स्थायी शासन साबित हुआ है। उक्त बातें भाकपा माले के दो दिवसीय कार्यशाला में जिला सचिव कामरेड विजय कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि दस साल पहले काला धन वापस लाने और प्रत्येक साल दो करोड़ रोजगार के वादे के साथ मोदी सरकार केन्द्र की सत्ता में आई थी। 2019 में किसानों की आय दुगुनी करने और 2022 तक सभी भूमिहीनों के लिए पक्का आवास के वादे के साथ सत्तासीन है। लेकिन ये सारे वादे मजाक साबित हुए हैं। आज देश सबसे गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। माॅब लिंचिंग करने वाले अपराधियों से लेकर दलित व आदिवासियों के हमलावारों को न केवल सरकारी संरक्षण है, बल्कि उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। गरीबों की बेदखली का फरमान और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। बनारस में आइ आइ टी छात्रा के साथ सामुहिक बलात्कार में भाजपा आईटी सेल के लोगों की गिरफ्तारी का उदाहरण सामने है। देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करते हुए सैनिकों की बहाली में अग्निवीर जैसी योजना हो या फिर स्कीमवर्करों की बहाली,सब अस्थायी किस्म के, जहां जीवन -रोजगार की कोई सुरक्षा नहीं है। शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का निजीकरण किया जा रहा है। हमारा संविधान हमारी आजादी की लड़ाई के आंदोलन की उपज है। मोदी सरकार लोकतंत्र व संविधान को खत्म कर मनुस्मृति को ही देश का संविधान घोषित करना चाह रही है।
आज जरूरत है कि लोकतंत्र व संविधान के रक्षा के लिए भाजपा हटाओ, देश बचाओ अभियान में शामिल हो कर भय, भुख, भ्रष्टाचार मिटाने के लिए भाजपा को भारतीय राजसत्ता से उखाड़ फेंकें। कामरेड सुलेखा देवी जिला कमेटी सदस्य ने कहा कि देश के मजदूरों व किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। महिलाओं और उत्पीड़ित व वंचित बहुजनों को पूरी स्वतंत्रता, न्याय व सम्मान मिलना चाहिए। कामरेड चतुरी पासवान ने कहा कि भाजपा-संघ ब्रिगेड राम के नाम पर देश में उन्माद-उत्पात कि राजनीति कर रही है। इसे सत्ता से बेदखली के लिए तमाम सोशलिस्ट-कम्युनिस्ट एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए एकताबद्ध हो और संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ-भाजपा हटाओ, देश बचाओ अभियान में शामिल हो और इस काली ताकतों लोकसभा चुनाव परास्त करें। इस बैठक में शामिल कामरेड अविनाश पासवान, कामर अवधेश कुमार, कामरेड वासुदेव शर्मा, कामरेड संजय मंडल, कामरेड अनुपलाल बेसरा, कामरेड संगीता, कामरेड गोपाल राम, कामरेड त्रिवेणी मंडल आदि नेताओं ने अपना विचार व्यक्त किये और भाजपा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।
Tiny URL for this post: