पूर्णिया, किशन भारद्वाज: पूर्णियाँ जिले के अमौर प्रखंड अंतर्गत डहुआबाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या 13 रंगामाटी के मरिया धार में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल स्थल पर पँहुचे प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि अफ़सर नदवी,जिप प्रतिनिधि अफरोज आलम,मुखिया राजेश कुमार पूर्व उपप्रमुख सज़्ज़ाद जमाली आदि ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। दोपहर में कुछ बच्चियां मरिया धार में नहाने गयी थी। गाव के कुछ दूरी से होकर कनकई नदी बहती है और एक दिन पहले ही कनकई नदी का जलस्तर बढ़ने से इसके आसपास के क्षेत्रों में पानी फैल गया है। जिससे मरिया धार में भी पानी बहने लगा। तभी अचानक एक बच्ची धार के तेज रफ्तार में फंस गयी और डूबने लगी, जिसको देख पास की एक अन्य बच्ची उसे बचाने की कोशिश की ओर वह भी डूबने लगी। जिसके बाद बच्ची ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हुए और पानी मे दोनो बच्चियों की तलाश शुरू कर दी। लगभग 2 घंटे बाद दोनो के शव को पानी से बाहर निकाला गया। वही रेफरल अस्पताल अमौर ले जाने पर चिकित्सको ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।
मृत बच्चियों में पहली बच्ची मुस्कान उम्र 13 वर्ष पिता मो. मुज्जमिल एवं दूसरी बच्ची शाहीन उम्र 12 वर्ष पिता मो. सिदिक के रूप में पहचान हुई है। वहीं परिजनों द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद प्रशासन द्वारा कागजी कार्य करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। विदित हो कि इन दिनों प्रखंड क्षेत्र के सभी नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ का पानी निचले इलाकों में फैला हुआ है, जिससें इस क्षेत्र में इस तरह की घटना होते रहती है।
![नदी के तेज रफ्तार पानी के चंगुल में आने से दो बच्चीयों की मौत Two girls died due to the fast flowing water of the river](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230714-WA0011.jpg)
Tiny URL for this post: