सहरसा, अजय कुमार: श्री नारायण सेवा संस्थान द्वारा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के अंतर्गत तृतीय दिवस रविवार को पूज्य श्री रामानयन जी महाराज ने भागवत कथा कही। उन्होंने ने कहा सुखदेव जी के पीछे-पीछे व्यास जी जा रहे हैं। कृष्ण जी महाराज अपने मंगलाचरण में कह रहे हैं। जन्म लेते जो सन्यास ले लिए चार अंगुल की कौपीन भी जिसके शरीर पर नहीं पुत्र पुत्र पुत्र कह कर व्यास जी सिर के पीछे चल रहे हैं। ऐसे परम वंदनीय पूज्य श्री देव जी के चरणों में हम प्रणाम करते हैं। व्यास जी को जवाब मिलता है वृक्षों से। वृक्ष शायद यह बताना चाहते हैं कि इस बार जिनके आप पिता बन चुके हो पहले यह आपके पिता रहे होंगे। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है। व्यास जी लौट कर चले आए। ऐसे परम आदरणीय वंदनीय सुखदेव जी परम संत हैं। जिस के रक्षक भगवान हैं। उसका कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता।जाको राखे साइयां मार सके ना कोय।बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय।जिनका रक्षक गोविंद है।पांचो पांडव तान दुपट्टा सो रहे हैं लेकिन गोविंद छड़ी लेकर के उन की रखवाली में खड़े हैं। पांचों पांडवों को भगवान कृष्ण ने दूसरे स्थान पर ले गए लेकिन सोए ही द्रोपदी के पांचों पुत्रों को अश्वत्थामा ने पांचो पांडव समझकर मार दिया। दुर्योधन ने कहा क्या प्रमाण है कि तुमने पांचों पांडवों को मार दिया। अश्वत्थामा बोले मैं तो पांचों के सिर काटकर ले आया हूं।
द्रोपदी बार-बार विलाप करती है। मेरे पुत्रों को मार दिया। अर्जुन ने भी प्रतिज्ञा किया जो अश्वत्थामा को द्रोपदी के सामने लाकर के मारूंगा। आचार्य डॉक्टर नवनीत ने कहा कि जीवन में विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए कभी भी किसी के प्रति ईर्ष्या द्वेष की भावना नहीं रखना चाहिए।वहीं संस्थान के सदस्य सागर कुमार नन्हे ने बताया की श्रद्धालुओं के लिए महिला पुरुष दीर्घा अलग अलग बनाया गया है । श्रद्धालू के लिए जगह जगह पानी का स्टॉल लगा हुआ है।साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। बच्चों के लिए झूला आदि लगा हुआ है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री नारायण सेवा संस्थान के सक्रिय सदस्य विभिन्न क्षेत्रों में अपने अपने कार्य का दायित्व निर्वाह कर रहे हैं।मौके पर संस्थान के सदस्य सोनू तोमर,दीपक सिंह,सुनील झा,प्रशांत कुमार राजू, पकंज गुप्ता,अमरज्योति जायसवाल,आशीष रंजन, विनीत कुमार, समीर कुमार मिठू,सत्यनारायण भगत,उमेश गुप्ता, आशीष रंजन,ऋषभ झा, रामेश्वर साह, आशुतोष आनंद, अंकित सिंह, गौरव सिंह, समीर कुमार मिठू, राज सिंह चम्पू, रोहन सिन्हा,शिवम वर्मा, मोनू महाकाल, लक्की यादव, प्रिंस सिंह,रवि सिंह, अभिषेक गुप्ता, टिंकू सिंह, ईशान सिंह, विनय जी, ऋषव, संगम सिंह, मनीष विश्वास,अमन सुज्जू,शिवम तिवारी, सोनू सिंह विवेक झा,सत्यम सिंह,गौतम भगत, कन्हैया सिंह आदि सक्रिय दिखे। श्रीमद् भागवत कथा भव्य आयोजन संध्या 4:00 से लेकर के 8:00 बजे तक निर्धारित है।