सहरसा, अजय कुमार: जिला साइकिल संघ के तत्वाधान में आगामी 16 अप्रैल को सहरसा स्टेडियम के बाहरी परिसर राजेंद्र उद्यान के चारों तरफ 2 किलोमीटर के साइकिल रेस का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के जिला साइकिल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर जयंत आशीष के आवास पर साइकिल संघ की एक अहम बैठक की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 16 अप्रैल को ओपन बालक साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से रोशन सिंह धोनी को इस कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया।रोशन सिंह धोनी ने बताया कि अरसे बाद सहरसा में इस तरह के खेलों का आयोजन किया जाएगा।जो पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से साइकिल का प्रचलन काफी लाभदायक है। साथ में स्वास्थ्य संबंधी कई सारी समस्याओं को साइकिल चलाने के माध्यम से हम दूर कर सकते हैं। साथ ही साथ साइकिल ओलंपिक खेलों में शामिल है जो भी खिलाड़ी इसमें अपना जीवन समर्पित कर आगे बढ़ना चाहते हैं उनके लिए भी संघ आगे प्रयासरत रहेगा।
इस प्रतियोगिता में विजेताओं को कई सारे आकर्षक पुरस्कार, प्रमाण पत्र के साथ प्रथम स्थान आने वाले को 3000 ,द्वितीय स्थान आने वाले को 2000 एवं तृतीय स्थान आने वाले को 1,000 एवं चतुर्थ स्थान आने वाले को 500 का नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए निबंधन प्रपत्र जिला खेल कार्यालय सहरसा एवं साईं एक्सपोर्ट,सुपर मार्केट सहरसा में उपलब्ध है।निबंधन के बाद ही किसी भी खिलाड़ी को इस खेल में शामिल होने का मौका मिलेगा निबंधन में खिलाड़ियों को ₹20 निबंधन शुल्क देना होगा । सभी खिलाड़ियों को अपना साइकिल खुद लाना होगा।इन्हीं सब विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के बाद बैठक समाप्त की गई। इस बैठक में जिला साइकलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर जयंत आशीष,सचिव दर्शन कुमार गुड्डू,संयोजक रोशन सिंह धोनी,उपाध्यक्ष विवेक कुमार भगत, विवेकानंद सिंह ,सिद्धार्थ कुमार सिद्धू, विप्लव रंजन ,संजीत यादव आदि मौजूद थे।