पूर्णिया: विहिप के आह्वाहन पर आज सम्पूर्ण देश में सभी हनुमान मंदिर में सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया गया। इसी कड़ी में मंगलवार को विहिप, बजरंगदल दुर्गावाहिनी मातृशक्ति पूर्णियां ने शहर के गुलाब बाग, रामबाग, प्रभात कालोनी,बेलौडी, खुश्की बाग, हरदा आदि जगहों के हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ कर आरती एवं महाप्रसाद वितरण किया। शहर के रामबाग संकटमोचन मंदिर प्रांगण में विहिप बजरंगदल दुर्गावाहिनी मातृशक्ति द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भव्य रूप से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विहिप जिला अध्यक्ष श्री पवन कुमार पोद्दार, जिला उपाध्यक्ष श्री ब्रजभूषण सिंह, धर्म प्रसार प्रमुख श्री जितेन्द्र सिंह मुकुंद, जिला सह संयोजक श्री गुड्डू पटेल, नगर अध्यक्ष श्री विनित भदोरिया, उपाध्यक्ष श्री निलाभरंजन झा, नगर सेवा प्रमुख श्री अमित कुमार साह,ऋषभ कुमार,रामबाग संयोजक श्री मुकेश कुमार भगत,सह संयोजक श्री चंदन राज, सुरक्षा प्रमुख आनन्द कुमार, सोनू, विकास, मनीष भारतीय, ब्रजेश,मानव,स्वराज, नगर दुर्गा वाहिनी संयोजिका रानी कुमारी, रामबाग संयोजिका निर्चना कुमारी, मातृ शक्ति संयोजिका मधु भारती, आरती देवी, कुमकुम देवी,ईना देवी, कृष्णा देवी, मातृ शक्ति प्रियंका देवी नीतू कुमारी,चंदा कुमारी, पार्वती कुमारी, काजल कुमारी, छोटी कुमारी,जानू कुमारी, समाजसेवी श्री लालमोहन चौधरी, अमृत चौधरी, मुन्ना साह सहित सैकड़ों लोगों ने हनुमान चालीसा पाठ में भाग लिया!
Tiny URL for this post: