पूर्णिया: पूर्णिया के झुन्नी कला और गढ़िया बलवा पंचायत में आज विकसित भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारत सरकार के वित्त विभाग के संयुक्त सचिव बलदेव पुरुषार्थ भी शामिल हुए। बलदेव पुरुषार्थ ने लोगों को जहां केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र और विश्व का सबसे नंबर वन राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत अभियान पिछले दो माह से हर पंचायत में चलाई जा रही है।
इसके माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सरकार की योजनाओं धरातल तक पहुंचे यही इसका मुख्य मकसद है। जिन लाभुको को लाभ नहीं मिल रहा है शिविर लगाकर उन्हें लाभ दिलाया जा रहा है। वहीं झुन्नी कला के मुखिया कुंदन कृष्णन ने कहा कि उनके पंचायत में सरकार की योजनाओं का लाभ 80% तक धरातल तक पहुंच रहा है। लोग इसे लाभान्वित भी हो रहे हैं। जहां कोई परेशानी होती है तो वह खुद लोगों की मदद करते हैं।
Tiny URL for this post: