पूर्णिया: विश्व हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष गोस्वामी की अध्यक्षता मे आयोजित दिनांक 22 जनवरी 2024 को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होना सुनिश्चित हुआ है। इसी उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ की ओर से कार सेवकों एवं सीमांचल क्षेत्र में कार्य कर रहे वीर बजरंगी को सम्मानित करने हेतु, 07 जनवरी 2024 दिन रविवार को समय 11 बजे से महामाया स्थान लाइन बाज़ार पूर्णिया, शिव मंदिर भवन के प्रांगण में कार सेवक सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पूर्णिया जिला के समस्त हिंदू समाज वं सनातनी एवं जिले मे चल रहे सभी हिन्दू संगठनों को सादर आमंत्रित हैं।
श्री गोस्वामी ने बताया है कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथिः विजय कुमार खेमका (विधायक, पूर्णियां सदर), डॉ दिलीप कुमार जायसवाल (मुख्य सचेतक, प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद्), व्यवस्थापक :आशीष गोस्वामी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), विक्की गोस्वामी (बिहार प्रदेश अध्यक्ष,),अनिल कु० अग्रवाल ( सीमांचल अध्यक्ष ), एवं स्वागतकर्ता : रितिक राज (प्रदेश उपाध्यक्ष),अजय गुप्ता (जिला अध्यक्ष पूर्णिया), सुजित कु० उर्फ बड़का बौआ, (जिला उपाध्यक्ष, पूर्णियां), विशाल यादव (नगर अध्यक्ष, पूर्णियां), हर्ष यादव (नगर उपाध्यक्ष, पूर्णियां), बबलू चौधरी (सक्रिय सदस्य), निवेदक: विश्व हिंदू युवा वाहनी संघ पूर्णिया उपस्थित रहेंगे।
![विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ आगामी 7 जनवरी को आयोजित करेगी सम्मान समारोह कार्यक्रम Vishwa Hindu Yuva Vahini Sangh will organize a felicitation ceremony on 7th January.](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231228-WA0015-708x1024.jpg)
Tiny URL for this post: