पटना, नीतीश कुमार सिंह: पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे और राजद विधायक चेतन आनंद ने अपनी ही पार्टी के राज्यसभा सांसद डा. मनोज झा को चेताया है और समाजवाद की मर्यादा में रहने की सलाह दी है। राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान ‘ठाकुर’ जाति पर उनकी टिप्पणी पर एतराज जताते हुए चेतन ने कहा कि ठाकुरों पर अभद्र टिप्पणी बिल्कुल नही बर्दाश्त करेंगे। हम भी ‘ठाकुर’ हैं। सबको साथ लेकर चलते हैं। इतिहास में सबसे अधिक बलिदान हमारा है। समाजवाद में किसी एक जाति को टार्गेट करना समाजवाद के नाम पर र दोहरापन है। जब हम दूसरों के बारे में गलत नही सुन सकते तो अपने न (ठाकुरों) पर अभद्र टिप्पणी बिल्कुल नही बर्दाश्त करेंगे।
चेतन ने कहा कि मनोज जी ठाकुर को विलेन नहीं बनाएं। ठाकुर नहीं होते तो देश का इतिहास कुछ और होता। हम विलेन नहीं हैं। आप तो सीधे जनता से जीत कर सांसद भी नहीं बने हैं। राज्यसभा में हैं और सुख-सुविधा का लाभ ले रहे हैं। आप जनता के लिये एकाउंटेबल नहीं है। हो सकता है कि कई सालों पहले कुछ लोगों से गलती हुई होगी तो क्या उसके लिये पूरी जाति को टार्गेट करेंगे।
Tiny URL for this post: